अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली, अब सोमवार को होगी दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई. दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार के लिए अंतरिम जमानत पर सुनवाई टल गई. हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों से सोमवार तक जवाब मांगा. 

राजपाल यादव के वकील ने कहा कि मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. मैंने जमानत याचिका दायर कर दी है, दूसरे पक्ष से जवाब मांगा जा सकता है. मामले की सुनवाई सोमवार तक टाली की जा सकती है. 

तब तक मैं कुछ जानकारी जुटा लूंगा. इससे पहले आज HC ने कहा था कि हमें आपके प्रति सहानुभूति हो सकती है, लेकिन कानून तो कानून है,आपने कोर्ट के आदेश के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं किया था. राजपाल के वकील ने कहा था कि वह शेष राशि ₹2 करोड़ 10 लाख जमानत के रूप में न्यायालय में जमा करने को तैयार हैं.

अभिनेता राजपाल यादव की अंतरिम जमानत का मामला: 
-अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई टली
-दिल्ली HC में सोमवार के लिए अंतरिम जमानत पर टली सुनवाई
-हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों से सोमवार तक मांगा जवाब 
-राजपाल यादव के वकील ने कहा कि मैंने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका
-मैंने जमानत याचिका दायर कर दी है, दूसरे पक्ष से जवाब मांगा जा सकता है
-मामले की सुनवाई सोमवार तक टाली की जा सकती है. तब तक मैं कुछ जानकारी जुटा लूंगा
-इससे पहले आज HC ने कहा था कि हमें आपके प्रति सहानुभूति हो सकती है,
-लेकिन कानून तो कानून है,आपने कोर्ट के आदेश के बावजूद आत्मसमर्पण नहीं किया था
-राजपाल के वकील ने कहा था कि वह शेष राशि ₹2 करोड़ 10 लाख जमानत के रूप में न्यायालय में जमा करने को तैयार हैं