राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: गोविंद डोटासरा ने कहा- यमुना का पानी नहीं आया जनता की आंखों में पानी आ गया

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: गोविंद डोटासरा ने कहा- यमुना का पानी नहीं आया जनता की आंखों में पानी आ गया

जयपुर : राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही जारी है. सदन में राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए गोविंद डोटासरा ने कहा कि यमुना का पानी नहीं आया जनता की आंखों में पानी आ गया. मनरेगा का नाम बदल दिया, काम का अधिकार खत्म कर दिया. 22 फीसदी लोग पेंशन को तरस रहे है.

आपको सिर्फ हिंदू-मुस्लिम करना है. किसान का हाल बुरा कर रखा है.  जैसे नींबू निचोड़कर दाल में डालते है. खाद को लेकर मंत्री ने छापे डाले थे. मदन दिलावर पर निशाना साधते हुए डोटासरा ने कहा कि बाबा बागेश्वर बन गए, सात दिन वहीं रहे. बच्चों से राम कथा कराना चाहते है.

ऊर्जा में बड़ा घोटाला किया है:
कौन सी मशीन लाए कि ठकाठक ट्रांसफर कर दिए. मैं शिक्षा मंत्री के बारे में कुछ नहीं कहूंगा. क्योंकि मेरे दादाजी ने कहा था कि कीचड़ में पत्थर नहीं फेंकते. बागेश्वर धाम के लिए कई ट्वीट किये, शिक्षा विभाग के लिए 8 ट्वीट किए. ऊर्जा में बड़ा घोटाला किया है. हमारी सरकार के समय पेपरलीक पर कठोर कार्रवाई हुई. अब मौजूदा सरकार आगे काम करें.

डोटासरा कच्चा गोला है क्या, जो खा जाएंगे:
डोटासरा ने मौजूद सरकार में पेपरलीक के आरोप लगाए. डोटासरा ने कई पेपर आउट होने की सूची गिनाई. 12 साल की CBI जांच करा लो. डोटासरा कच्चा गोला है क्या, जो खा जाएंगे. कई IAS, RAS व शिक्षा अधिकारियों के हस्ताक्षर के बाद मिड डे मील में काम हुआ है.

इस प्रदेश को शिक्षा मंत्री से बचा लो:
स्पीकर से डोटासरा ने कहा कि इस प्रदेश को शिक्षा मंत्री से बचा लो. श्रीचंद कृपलानी ने टोकने पर डोटासरा बोले कि  सरकार ट्रस्टी होती है, मालिक नहीं. आपको प्रदेश को लूटने नहीं देंगे.