राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: धौराला और लक्ष्मणगढ़ में रीको औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पर सवाल, जानिए पक्ष और विपक्ष ने क्या कहा?

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र: धौराला और लक्ष्मणगढ़ में रीको औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना पर सवाल, जानिए पक्ष और विपक्ष ने क्या कहा?

जयपुर: राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई. विधायक मांगेलाल मीणा ने धौराला और लक्ष्मणगढ़ में रीको औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना से जुड़ा सवाल किया. इस औद्योगिक क्षेत्र को कब तक विकसित किया जाएगा? ''राजगढ़ में इंडस्ट्रीयल एरिया है उसको विकसित करने की योजना है?

जिसको लेकर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि 27 सेक्टर भूमि उद्योग के लिए उपलब्ध है. राजस्व विभाग के तहत जिला कलेक्टर को समय-समय पर लिखा गया. उद्योग विभाग लैंड बैंक को भी तैयार कर रही है. भूमियों को चिन्हित करके, डिमांड आएगी तो इंडस्ट्री शुरू की जाएगी. राजगढ़ में जो इंडस्ट्री लगी है माइंस में रोक की वजह से उनका काम भी धीमा हो गया है. राजगढ़ में अभी भी प्लॉट खाली पड़े हुए हैं. अगर डिमांड आती है तो दूसरे इंडस्ट्रीयल एरिया को शामिल किया जाएगा.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सवाल किया कि  सरकार और कलेक्टर की मंशा नहीं है क्या जब भूमि अलॉट हो गई है तो? 

मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने तारीफ करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष की अच्छी ऑब्जर्वेशन है. धौराला की जमीन मिलने में अग्रिम चरण में है.

वहीं विधानसभा में विधायक गोपीचंद ने पारोली और लुहारी कलां जहाजपुर में महाविद्यालय की स्थापना को लेकर सवाल लगाया.

उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र में राजकीय कन्या महाविद्यालय, जहाजपुर, राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटडी संचालित है. विधानसभा क्षेत्र जहाजपुर में पारोली और लुहारीकलां में महाविद्यालय खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है.

विधायक गोपीचंद ने कहा कि लोहारीकलां में 15 से 20000 सैनिक है. सैनिक बाहुल्य, कॉलेज खोलने का विचार है क्या?

उपमुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि सरकार आने के बाद तीन कॉलेज खोले, निर्माण चालू है बिल्डिंग बन रही है. जाजपुर कॉलेज में 143,  गर्ल्स कॉलेज में कोटडी में 82 और एग्रीकल्चर कॉलेज में 7 विद्यार्थी हैं. बच्चों की संख्या ज्यादा होगी तो नया कॉलेज खोलने पर विचार करेंगे.

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने दखल देते हुए उप मुख्यमंत्री से कहा कि कॉलेज खोलो, बराबर खोलो, लेकिन स्टाफ भी जाता रहे तो बच्चों की अच्छी पढ़ाई हो.