लोकसभा में ट्रेड डील को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कहा- डील से दोनों पक्षों का हित

लोकसभा में ट्रेड डील को लेकर बोले केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कहा-  डील से दोनों पक्षों का हित

नई दिल्ली: लोकसभा में ट्रेड डील को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले साल, दोनों पक्षों के बातचीत करने वालों ने अलग-अलग लेवल पर विस्तार से बातचीत की. दोनों पक्षों के ज़रूरी हितों को ध्यान में रखते हुए, यह स्वाभाविक है कि दोनों पक्ष अपने-अपने ज़रूरी और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा करना चाहेंगे और सबसे अच्छे नतीजे सुनिश्चित करना चाहेंगे. 

इस डील से दोनों पक्षों का हित है. यह समझौता ऐतिहासिक है. हम कृषि क्षेत्रों की रक्षा में सफल रहे हैं. विकसित भारत की दिशा में अहम कदम है. इस डील से कृषि क्षेत्र के हितों की रक्षा होगी, डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं होगा. दोनों पक्ष द्विपक्षीय व्यापार समझौते के अलग-अलग सेक्टरों को अंतिम रूप देने में सफल रहे हैं.

लोकसभा में ट्रेड डील पर बयान दे रहे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल 
-डील से दोनों पक्षों का हित- पीयूष गोयल  
-ये समझौता ऐतिहासिक है- पीयूष गोयल  
-हम कृषि क्षेत्रों की रक्षा में सफल रहे- पीयूष गोयल 
-विकसित भारत की दिशा में अहम कदम- पीयूष गोयल 
-कृषि क्षेत्र के हितों की रक्षा होगी- पीयूष गोयल
-डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं- पीयूष गोयल