जयपुर : राजस्थान विधानसभा में वित्तमंत्री दीया कुमारी ने इस बार 6.11 लाख करोड़ का बजट पेश किया जोकी पिछली बार से 52 हजार करोड़ ज्यादा है. इस बार 6 लाख 10 हजार 956 करोड़ का बजट पेश किया है. पिछली बार बजट का साइज 5 लाख 58 हजार 596 करोड़ था जोकी इस बार बजट का साइज पिछली बार से 52 हजार 360 करोड़ ज्यादा है.
2025-26 के संशोधित अनुमानों में राजस्व प्राप्तियां 2 लाख 85 हजार 533 करोड़ है. राजस्व व्यय 3 लाख 18 हजार 516 करोड़ 26 लाख रुपये है. राजस्व घाटा 32 हजार 982 करोड़ 92 लाख रुपये है. पूंजी खाते में प्राप्तियां 2 लाख 73 हजार 148 करोड़ रुपये है. पूंजी खाते में व्यय 2 लाख 40 हजार 79 करोड़ है. राजकोषीय घाटा 72 हजार 492 करोड़ 62 लाख रुपये है.
2026-27 के लिए बजट अनुमानों में राजस्व व्यय 3 लाख 50 हजार 54 करोड़ है. राजस्व घाटा 24 हजार 313 करोड़, राजकोषीय घाटा 79 हजार 492 करोड़, पूंजी खाते में प्राप्तियां 2 लाख 85 हजार 433 करोड़, पूंजी खाते में व्यय 2 लाख 60 हजार 902 करोड़, राजकोषीय मानक को देखें तो GSDP का 21 लाख 52 हजार 100 करोड़ बजट अनुमान है. जो कि राजकोषीय घाटा का 3.69 प्रतिशत है, ऋण और दायित्व 36.8 प्रतिशत बताया है. तो वहीं पूंजीगत व्यय 53 हजार 978 करोड़ का आंकड़ा बताया है. राजस्व प्राप्तियां 3 लाख 25 हजार 740 करोड़ है.