जयपुर: वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश कर रही है. लॉजिस्टिक पार्क के लिए 400 करोड़ का बजट है. बाड़मेर मसूदा, बाड़मेर, भीलवाड़ा एवं औद्योगिक क्षेत्र में लॉजिस्टिक पार्क बनेंगे. विकसित राजस्थान 2047 तक जल सुरक्षा का लक्ष्य रखा गया. जल जीवन मिशन को गति देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में 14 लाख से अधिक कनेक्शन उपलब्ध करवाए. 24000 करोड रुपए के लागत से अधिक 400 से अधिक पर जल योजनाओं के कार्य आदेश जारी किए. मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन शहरी योजना का दायरा बढ़ाते हुए सभी शहरों के मास्टर प्लान में आनेवाले 6245 गांव को सम्मिलित किया जाएगा. इसके लिए 5000 करोड रुपए का खर्च कर चरणबद्ध रूप से कार्य करवाए जाना प्रस्तावित है. मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन शहरी योजना में अगले वर्ष 3 लाख पानी के कनेक्शन जारी किए जाएंगे.
पंचायती राज संस्थाओं को बनाया जाएगा सशक्त:
पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाया जाएगा. सभी संभागीय मुख्यालयों पर 'कंप्रिहेंसिव मोबिलिटी प्लान' लागू होगा. चिन्हित सड़कों और चौराहों पर IPMS और ट्रैफिक सॉल्यूशंस' 'इसके जरिए ट्रैफिक को सिग्नल फ्री किया जाएगा. प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण, पुनरुद्धार, उन्नयन (Beautification & Upgradation) के लिए ₹3,000 करोड़ के कार्यों की घोषणा की है. मास्टर प्लान के आधार पर शहरों का विकास और आमजन को किफायती आवास व नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का संकल्प है. शहरी यातायात को सुगम बनाने के लिए आधुनिक तकनीक और बेहतर सड़क कनेक्टिविटी पर विशेष जोर है.
वित्त मंत्री का ऊर्जा सेक्टर में नवाचारों पर फोकस:
वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में बजट पेश कर रहीं है. वित्त मंत्री का ऊर्जा सेक्टर में नवाचारों पर फोकस है. ट्रांसफार्मर, फीडर और सब स्टेशन की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी. अजमेर डिस्कॉम के ग्रिड को AI इनेबल्ड किया जाएगा. राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र जारी है. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश कर रहीं है.
वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कसा शायरी से विपक्ष पर तंज:
'कश्ती चलाने वालों ने जब हार के दी पतवार हमें'
'लहर-लहर तूफान मिले और मौज-मौज मझधार हमें'
'फिर भी दिखाया है हमने, और फिर भी दिखा देंगे सबको'
'...कि इन हालात में भी आता है दरिया पार करना हमें'
वित्त मंत्री दीया कुमारी पेश कर रही बजट:
'ROB, RUB के लिए 920 करोड़ का प्रावधान' है. 'ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट ट्रैक का ऑटोमेशन किया जाना प्रस्तावित' है. 'इंफ्रास्ट्रक्चर पर 3 हजार करोड़' खर्च हुआ. '3427 करोड़ का पूंजीगत खर्च इंफ्रास्ट्रक्चर पर किया जो अब तक का सर्वाधिक' है. '16,430 किलोमीटर की नई सड़कों को शामिल कर 42 हजार किलोमीटर सड़कों का विकास'. नॉन पैचेबल सड़कों के लिए 1400 करोड़, मिसिंग लिंक सड़कों के लिए 600 करोड़ रुपए खर्च होंगे. अगले साल 250 अटल प्रगति पथ के 500 करोड़ के काम हाथ में लिए जाएंगे. बारिश से टूटी सड़कों की मरम्मत के लिए 500 करोड़ का प्रावधान है.
राजमार्गों पर विकसित की जाएगी वे साइड एमेनिटीज:
वित्त मंत्री दीया कुमारी विधानसभा में कहा कि राजमार्गों पर वे साइड एमेनिटीज विकसित की जाएगी. ब्लैक स्पॉट्स सुधार के लिए 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी ने कहा कि आगामी वर्ष में 250 अटल प्रगति पथ के कार्य प्रस्तावित हैं. इन अटल प्रगति पथ के लिए 500 करोड़ रुपए की लागत प्रस्तावित है. तीव्र औद्योगिक विकास के लिए बाड़मेर,मसूदा,ब्यावर,भीलवाड़ा सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र एवं लॉजिस्टिक पार्कों का निर्माण होगा. इन लॉजिस्टिक पार्कों पर 400 करोड़ रुपए का व्यय किया जाना प्रस्तावित' है. 'क्षतिग्रस्त पुलिया,सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण के लिए 500 करोड़ का प्रावधान' है.