Rajasthan Budget 2026: राजस्थान का बजट आज होगा पेश, बजट की कॉपियां पहुंची विधानसभा 

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान का बजट आज होगा पेश, बजट की कॉपियां पहुंची विधानसभा 

जयपुरः राजस्थान विधानसभा में आज बजट पेश होगा. उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट पेश करेंगी. बजट की कॉपियां विधानसभा पहुंची. बजट 2026-27 से पर्यटन निगम की उम्मीद है. पर्यटन निगम को निजी होटलों से प्रतिस्पर्धा में लाने के लिए योजना की घोषणा संभव है. पर्यटन निगम में नई भर्ती और नई इकाई शुरू करने की घोषणा संभव है. 

बीमार और बंद इकाइयों के उचित निस्तारण को लेकर भी बजट में रोड मैप की घोषणा की उम्मीद है. उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की दादी मां गायत्री देवी पर्यटन निगम की पहली चेयरमैन थी. ऐसे में पर्यटन निगम दीया कुमारी से पर्यटन निगम के उद्धार की उम्मीद लगाए बैठा है.

भजनलाल सरकार का बजट आज सुबह 11 बजे पेश होगा. बजट में गौशालाओं को एक बड़ी सौगात मिल सकती है. राज्य बजट में मत्स्य कृषकों और मछुआरों को महत्वपूर्ण सौगात मिल सकती है. मत्स्य पालन के लिए खारे पानी की उपलब्धता वाले जिलों में 24 घंटे बिजली उपलब्धता की मांग है. भविष्य में निर्यातान्मुखी झींगा उत्पादन की संभावना को देखते हुए महत्वपूर्ण पहल होगी. 

चूरू,बीकानेर, हनुमानगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर में भूमिगत खारा पानी में झींगा पालन की संभावनाएं है. पिछले वर्षों में लगभग 200 हेक्टेयर से अधिक निजी भूमि पर किसानों द्वारा झींगा पालन किया गया. केंद्रीय मत्स्य पालन विभाग की ओर से चूरू जिले को घोषित किया झींगा कलस्टर, मत्स्य किसानों की मांग पर विभाग की ओर से सीएम को भिजवाया गया प्रस्ताव, इस घोषणा से किसानों की आय में वृद्धि होगी.

रोजगार सृजन, केंद्रीय योजना के लाभांवित में वृद्धि, झींगा उत्पादन में वृद्धि के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था पर भी होगा सकारात्मक प्रभाव, पिछले दिनों मत्स्य राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने भी किया मत्स्य किसानों से संवाद, मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक तकनीक, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य बीज, मत्स्य आहार की उपलब्धता तथा तालाब निर्माण जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान है.