सरसंघचालक मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- जहां तक ​​मेरी बात है, मेरे 75 साल पूरे हो गए

मुंबई : सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि संघ ने उनसे उनकी बढ़ती उम्र के बावजूद काम जारी रखने को कहा है. संघ प्रमुख ने इस बात पर जोर दिया कि संगठन के निर्देश मिलते ही वे पद छोड़ देंगे. जहां तक ​​मेरी बात है, मेरे 75 साल पूरे हो गए हैं.

तो मैंने कार्यकर्ताओं से कहा, कि मेरा हो गया है. लेकिन उन्होंने कहा कि आपको क्या हो गया है? आप घूम रहे हैं, काम कीजिए, तो मैं रुक गया. मैं यहां हूं यह मेरी मर्जी नहीं है. अगर मैं यहां नहीं रहूं तो यह भी मेरा ऑप्शन नहीं होता, यह संघ का ऑप्शन है. जिम्मेदारी से रिटायर होने के बाद भी, संघ का काम जिंदगी भर चलता रहता है.

सरसंघचालक मोहन भागवत का बयान 
-'जहां तक ​​मेरी बात है, मेरे 75 साल पूरे हुए गए'
-'...तो मैंने कार्यकर्ताओं से कहा, कि मेरा हो गया' 
-'...लेकिन उन्होंने कहा कि आपको क्या हो गया है?' 
-'आप घूम रहे हैं, काम कीजिए, तो मैं रुक गया'
-'मैं यहां हूं यह मेरी मर्जी नहीं है'
-'अगर मैं यहां नहीं रहूं तो यह भी मेरा ऑप्शन नहीं होता, यह संघ का ऑप्शन है'
-'जिम्मेदारी से रिटायर होने के बाद भी, संघ का काम जिंदगी भर चलता रहता है'