संजय मल्होत्रा बने नए RBI गवर्नर, शक्तिकांत दास की लेंगे जगह

नई दिल्ली: संजय मल्होत्रा RBI के नए गवर्नर बन गए हैं. संजय मल्होत्रा शक्तिकांत दास की जगह लेंगे. संजय मल्होत्रा राजस्थान कैडर के 1990 बैच के IAS अफसर हैं. उनका यह कार्यकाल अगले 3 साल के लिए होगा. 

बता दें कि 10 दिसंबर को शक्तिकांत दास का कार्यकाल पूरा हो रहा है.