रावतसरः रावतसर में पिकअप व कार के बीच भिड़ंत हो गई. हादसे में 1 की मौत हो गई वहीं 2 घायल हुए. पल्लू मेगा हाईवे पर धन्नासर कैंची व बरमसर के बीच हादसा हुआ. हादसे में कार सवार रावतसर के वार्ड नंबर 12 निवासी हनुमान धानक की मौत हुई.
कार सवार अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया. धन्नासर चौकी के ASI शीशपाल मौके पर पहुंचे. मृतक के शव को रावतसर CHC की मोर्चरी में रखवाया गया. पोस्टमोर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा.