जयपुरः प्रदेश के मरीजों के लिए भजनलाल सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है. बजट में चिकित्सकों के लिए इंसेंटिव की घोषणा का इम्पेक्ट हुआ. बजट घोषणा के मुताबिक जो चिकित्सक अस्पताल समय के बाद ऑपरेशन करेंगे उन्हें अतिरिक्त काम के लिए विभिन्न योजनाओं के पैकेज में से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. योजना के लिए बजट में 50 करोड़ रुपए का अलग से प्रावधान किया गया है. दरअसल,एसएमएस समेत सभी बड़े अस्पतालों में ऑपरेशन के लिए वेटिंग चलती है.
कॉर्डियक समेत अन्य बड़े प्रोसिजर के लिए एक-एक माह तक का समय दिया जाता है. ऐसे में मरीजों को वेटिंग से राहत देने के लिए बजट में प्रोत्साहन राशि की घोषणा की गई है. जो चिकित्सक तय समय के बाद अस्पताल में रुककर शेड्यूल ऑपरेशन करेंगे. उनकी पूरी टीम को विभिन्न योजनाओं के पैकेज में से एक निश्चित राशि बतौर प्रोत्साहन मिलेगी. इस घोषणा के बाद आरयूएचएस के मॉड्यूलर ओटी के भी समुचित उपयोग की बड़ी उम्मीदें है.