नई दिल्लीः आम आदमी के लिए नए साल की शुरुआत में राहत भरी खबर है. जनवरी 2026 में खुदरा महंगाई दर 2.75% दर्ज की गई है. सरकार ने महंगाई मापने का पैमाना यानी 'बेस ईयर' बदला है. अब 2012 की जगह साल 2024 को आधार मानकर महंगाई के आंकड़े जारी किए.
नए आंकड़ों के मुताबिक शहरों के मुकाबले गांवों में थोड़ी कम महंगाई है. ग्रामीण इलाकों में खुदरा महंगाई दर 2.73% रही और शहरी इलाकों में 2.77% थी. खाद्य महंगाई दर जनवरी में 2.13 प्रतिशत रही.