World Cup 2023: 4 अक्टूबर को होगी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी, इवेंट में सभी टीमों के कप्तान होंगे शामिल

नई दिल्लीः 5 अक्टूबर 2023 से वर्ल्ड कप का आगाज होना है. टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में खेला जाना है. जहां पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होगी. इससे पहले ऐसे में विश्न कप को लेकर 4 अक्टूबर को ओपनिंग सेरेमनी तय की गयी है. वर्ल्ड कप ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होगा.

टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने को तैयार है. ओपनिंग सेरेमनी से पहले 3 अक्टूबर को भारत-नीदरलैंड के बीच तिरुवनंतपुरम, ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच हैदराबाद और श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच गुवाहाटी में वॉर्म-अप मैच खेले जाएंगे. इसके बाद इन टीमों के कप्तान अगले ही दिन टूर्नामेंट की ओपनिंग में शिरकत करने पहुंचेंगे. विश्व कप की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान सभी टीमों के कप्तान भी मौजूद रहेंगे. आईसीसी कैप्टंस डे इवेंट में सभी कप्तानों का छोटा सा फॉर्मल सेशन भी रखेगी.

भारत पहली बार करेगा टूर्नामेंट की मेजबानीः
भारत में ये पहला मौका होगा जब देश अकेला पूरे टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा. हालांकि इससे पहले भी भारत संयुक्त रूप से इसमें अपनी हिस्सेदारी निभा चुका है. इससे पहले 2011 में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की संयुक्त मेजबानी में वर्ल्ड कप हुआ था. तब बांग्लादेश के ढाका शहर में ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की गई थी. इसी तरह का माहौल इस बार भी 4 अक्टूबर के दिन देखने को मिल सकता है. 

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाना है. जबकि भारत अपना पहला मुकाबला 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी. जो कि टूर्नामेंट का एक महामुकाबला होने वाला है. उम्मीद जतायी जा रही है कि अहमदाबाद में होने वाले इस मुकाबले में जमकर फैंस का सैलाब उमडेगा. 

वर्ल्ड कप शेड्यूलः
पहला मैच - इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, 5 अक्टूबर, अहमदाबाद, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
दूसरा मैच - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, 6 अक्टूबर, हैदराबाद, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
तीसरा मैच - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, 7 अक्टूबर, धर्मशाला, भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे
चौथा मैच - साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, 7 अक्टूबर, दिल्ली, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
पांचवा मैच - भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 8 अक्टूबर, चेन्नई, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
छठा मैच - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, 9 अक्टूबर, हैदराबाद, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
7वां मैच - इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश, 10 अक्टूबर, धर्मशाला, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
8वां मैच - भारत बनाम अफगानिस्तान, 11 अक्टूबर, दिल्ली, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
9वां मैच - पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 2, 12 अक्टूबर, हैदराबाद, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
10वां मैच - ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, 13 अक्टूबर, लखनऊ, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
11वां मैच - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, 14 अक्टूबर, चेन्नई, भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे
12वां मैच - इंग्लैंड बनाम अफगानिस्तान, 14 अक्टूबर, दिल्ली, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
13वां मैच - भारत बनाम पाकिस्तान, 15 अक्टूबर, अहमदाबाद, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
14वां मैच - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 2, 16 अक्टूबर, लखनऊ, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
15वां मैच - साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 1, 17 अक्टूबर, धर्मशाला, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
16वां मैच - न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, 18 अक्टूबर, चेन्नई, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
17वां मैच - भारत बनाम बांग्लादेश, 19 अक्टूबर, पुणे, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
18वां मैच - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, 20 अक्टूबर, बेंगलुरु, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
19वां मैच - क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2, 21 अक्टूबर, लखनऊ, भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे
20वां मैच - इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, 21 अक्टूबर, मुंबई, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
21वां मैच - भारत बनाम न्यूजीलैंड, 22 अक्टूबर, धर्मशाला, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
22वां मैच - पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान, 23 अक्टूबर, चेन्नई, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
23वां मैच - साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, 24 अक्टूबर, मुंबई, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
24वां मैच - ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, 25 अक्टूबर, दिल्ली, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
25वां मैच - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, 26 अक्टूबर, बेंगलुरु, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
26वां मैच - पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, 27 अक्टूबर, चेन्नई, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
27वां मैच - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, 28 अक्टूबर, धर्मशाला, भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे
28वां मैच - क्वालीफायर 1 बनाम बांग्लादेश, 28 अक्टूबर, कोलकाता, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
29वां मैच - भारत बनाम इंग्लैंड, 29 अक्टूबर, लखनऊ, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
30वां मैच - अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर 2, 30 अक्टूबर, पुणे, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
31वां मैच - पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, 31 अक्टूबर, कोलकाता, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
32वां मैच - न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, 1 नवंबर, पुणे, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
33वां मैच - भारत बनाम क्वालीफायर 2, 2 नवंबर, मुंबई, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
34वां मैच - क्वालीफायर 1 बनाम अफगानिस्तान, 3 नवंबर, लखनऊ, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
35वां मैच - न्यूजीलैंज बनाम पाकिस्तान, 4 नवंबर, बेंगलुरु, भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे
36वां मैच - इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, 4 नवंबर, अहमदाबाद, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
37वां मैच - भारत बनाम साउथ अफ्रीका, 5 नवंबर, कोलकाता, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
38वां मैच - बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, 6 नवंबर, दिल्ली, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
39वां मैच - ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, 7 नवंबर, मुंबई, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
40वां मैच - इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 1, 8 नवंबर, पुणे, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
41वां मैच - न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 2, 9 नवंबर, बेंगलुरू, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
42वां मैच - साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान, 10 नवंबर, अहमदाबाद, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
43वां मैच - भारत बनाम क्वालीफायर 1, 11 नवंबर, बेंगलुरु, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
44वां मैच - ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, 12 नवंबर, कोलकाता, भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे
45वां मैच - इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, 12 नवंबर, कोलकाता, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
46वां मैच - पहला सेमीफाइनल, 15 नवंबर, मुंबई, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
47वां मैच - दूसरा सेमीफाइनल, 16 नवंबर, कोलकाता, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे
48वां मैच - फाइनल, 19 नवंबर, अहमदाबाद, भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे