धरतीपुत्र नंदिनी ने अपने पहले सप्ताह में ही दर्शकों का दिल जीता

मुम्बई 5 अगस्त,  धरतीपुत्र नंदिनी का प्रसारण नज़ारा टीवी पर हर रात सोम से शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे हो रहा है| इस धारावाहिक के करीब दस कड़ीयो का प्रसारण हो चूका है और जिसे खूब पसंद किया जा रहा है| धरतीपुत्र नंदिनी का निर्माण डीसीटी मूवीज के द्वारा किया गया है और इसकी निर्माता दीपिका चिखलिया है|

अगर कहानी की बात करते तो पिछले सप्ताह जो कहानी दिखाई गयी वो इस प्रकार है| धरतीपुत्र नंदिनी में नंदिनी और आकाश की जबरदस्ती शादी करवाई जाती है| आकाश और नंदिनी एकदूसरे को बिलकुल भी पसंद नहीं करते लेकिन किसी तरह दोनों की शादी हो जाती है| नंदिनी को ससुराल में देख कर सुमित्रा बहुत खुश होती है| आकाश नंदिनी को अपनी पत्नी मानने से मना कर देता है| नंदिनी ससुराल छोड़ कर वापस अपने घर आ जाती है और वापस ससुराल जाने से मना कर देती है| ये सुन कर नंदिनी के नानू को झटका लगता है और हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हो जाती है| नंदिनी खुद को संभाल नहीं पाती| वहीँ सुमित्रा आकाश को इमोशनल ब्लैकमेल करती है कि वो नंदिनी को वापस घर ले आये| आकाश नंदिनी को घर ले आता है| नंदिनी के स्वागत में सुमित्रा पार्टी रखती है| पार्टी में सुमित्रा के मेहमान तोहफे लेकर नंदिनी से मिलने आते है| नंदिनी शरह के रीती रिवाजों से बेखबर है और वो कुछ गलतियाँ कर बैठती है| सुमित्रा का परिवार सब के सामने नंदिनी की बेज्जती करते हुए कहते है कि आकाश विदेश में पढ़ कर आया है और नंदिनी अनपढ़ है|

बतौर निर्माती दीपिका चिखलिया आगे भी धरतीपुत्र नंदिनी में इसी तरह का रोमांच और मनोरंजन धरतीपुत्र नंदिनी में देखने को मिलेगा| देखते रहिये सुमित्रा भारद्वाज के परिवार की कहानी सिर्फ नज़ारा टीवी पर|

कार्यक्रम के बारे में और ताज़ा जानकारी पाने के लिए फॉलो करे

धरतीपुत्र नंदिनी - https://instagram.com/dhartiputranandini?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

दीपिका चिखलिया - https://instagram.com/dipikachikhliatopiwala?igshid=MmU2YjMzNjRlOQ==

नज़ारा टीवी - https://instagram.com/nazaratvofficial?igshid=MzRlODBiNWFlZA==