लोकसभा चुनाव-2024 के तीसरे चरण का मतदान, देशभर में शाम 5 बजे तक हुई 60.19 फीसदी वोटिंग

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर आज तीसरे चरण का मतदान हुआ है. ऐसे में देशभर में शाम 5 बजे तक 60.19 फीसदी वोटिंग हुई. पश्चिम बंगाल में 73.93 फीसदी वोटिंग, महाराष्ट्र में 53.40 फीसदी वोटिंग, मध्यप्रदेश में 62.28 फीसदी वोटिंग, दादरा-नगर हवेली में 65.23 फीसदी वोटिंग, गोवा में 72.52 फीसदी वोटिंग, गुजरात में 55.22 फीसदी वोटिंग, कर्नाटक में 66.05 फीसदी वोटिंग हुई है. 

इससे पहले देशभर में दोपहर 3 बजे तक 50.71 फीसदी मतदान हुआ. असम में 63.08%, बिहार में 46.69%, छत्तीसगढ़ में 58.19%, दादरा&नगर हवेली एंड दमन-दीउ में 52.43%, गोवा में 61.39%, गुजरात में 47.03%, कर्नाटक में 54.20%, मध्य प्रदेश में 54.09%, महाराष्ट्र में 42.63%, उत्तर प्रदेश में 46.78%, पश्चिम बंगाल में 63.11% मतदान हुआ.

दोपहर 1 बजे तक 39.92 प्रतिशत वोटिंग:
देशभर में दोपहर 1 बजे तक 39.92 प्रतिशत मतदान हुआ. असम में 45.88%, बिहार में 36.69%, छत्तीसगढ़ में 46.14%, दादरा&नगर हवेली एंड दमन-दीउ में 39.94%, गोवा में 49.04%, गुजरात में 37.83%, कर्नाटक में 41.59%,मध्य प्रदेश में 44.67%, महाराष्ट्र में 31.55%, उत्तर प्रदेश में 38.12%, पश्चिम बंगाल में 49.27% मतदान हुआ.

सुबह 11 बजे तक 25.41 प्रतिशत वोटिंग:
देशभर में राज्यवार सुबह 11 बजे तक 25.41 फीसदी मतदान हुआ. असम में 27.34%, बिहार में 24.41%, छत्तीसगढ़ में 29.90%, दादरा&नगर हवेली एंड दमन-दीउ में 24.69%, गोवा में 30.94, गुजरात में 24.35%, कर्नाटक में 24.48%,मध्य प्रदेश में 30.21%, महाराष्ट्र में 18.18%, उत्तर प्रदेश में 26.12%, पश्चिम बंगाल में 32.82% मतदान हुआ.

 

सुबह 9 बजे तक वोटिंग प्रतिशत:
देशभर में तीसरे चरण का मतदान जारी है. राज्यवार सुबह 9 बजे तक असम में 10.12%, बिहार में 10.03%, छत्तीसगढ़ में 13.24%, दादरा&नगर हवेली एंड दमन-दीउ में 10.13%, गोवा में 12.35, गुजरात में 9.87%, कर्नाटक में 9.45%, मध्य प्रदेश में 14.22%, महाराष्ट्र में 6.64%, उत्तर प्रदेश में 12.13%, पश्चिम बंगाल में 14.60% मतदान हुआ.