जयपुर VIDEO: यूपी में जारी प्रियंका पॉलिटिक्स, कांग्रेस के टिकट पर 40 फीसदी महिलाएं चुनावी समर में

VIDEO: यूपी में जारी प्रियंका पॉलिटिक्स, कांग्रेस के टिकट पर 40 फीसदी महिलाएं चुनावी समर में

जयपुर: कांग्रेस के इतिहास में यह पहली घटना है जब किसी राज्य में कांग्रेस पार्टी 40फीसदी टिकट महिलाओं को देगी. यूपी में आधी आबादी को 40 फ़ीसदी टिकट वितरण की प्रियंका गांधी वाड्रा की घोषणा ने कांग्रेस को जोश से भर दिया है. राज्य कांग्रेस की महिला नेताओ ने इसका स्वागत किया है. इसके "प्रियंका पॉलिटिक्स " के तौर पर देखा जा रहा. 

उत्तर प्रदेश में "प्रियंका पॉलिटिक्स " रोज नई सियासी गणित लिख रही है. अब नया पॉलिटिकल स्टंट है कांग्रेस के सिंबल पर 40 फीसदी महिलाओं को यूपी में टिकट. कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी की इस नई घोषणा ने सियासी तापमान को गर्मा दिया. राजस्थान की कांग्रेस की महिला नेताओं ने प्रियंका गांधी के निर्णय को क्रांतिकारी कदम बताया है. रेहाना रियाज ने कहा कि प्रियंका गांधी आम गरीब और महिलाओं की आवाज है , यूपी में वो ही एकमात्र नेता है जो पीड़ित और शोषित की आवाज है उनका महिला हितेषी फैसला स्वागत योग्य है.

ज्योति खंडेलवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी के फैसले से राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और अच्छी संख्या में महिलाएं उत्तर प्रदेश चुनाव में जीतकर विधायक बनेंगी. राजनीति से परे समाज क्षेत्र से जुड़ी महिलाओं ने भी प्रियंका गांधी वाड्रा की घोषणा की सराहना की बहराहल प्रियंका गांधी के इस फैसले के बाद दूसरे दलों को भी महिलाओं के लिए सोचना पड़ेगा. अन्य दलों की ओर से भी नई घोषणा सामने आ सकती है. "प्रियंका पॉलिटिक्स" फिलहाल जारी है.

...फर्स्ट इंडिया के लिए योगेश शर्मा की रिपोर्ट
 

और पढ़ें