यूपीः मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हुआ. कोहरे के चलते एक रोडवेज,6 स्लीपर बसों और 3 कारों में भिड़ंत हो गई. टक्कर होते ही गाड़ियों में आग लग गई. गाड़ियां जलकर राख हुई. अब तक 6 लोगों की मौत हो हुई. मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है.
DM और SSP सहित अधिकारी मौके पर मौजूद है. रेस्क्यू जारी है. 20 एम्बुलेंस से 150 से अधिक लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस, फायर ब्रिगेड, NHAI और SDRF की टीमें मौके पर मौजूद है. आग पर काबू पाया गया. मलबा हटाने का काम जारी है. मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे के मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया.
घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की. मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे हादसे पर यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख जताया है. मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के लिए संवेदनाएं व्यक्त की. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. घायलों की समुचित चिकित्सा व्यवस्था के निर्देश दिए.