Rajsamand News: युवा कांग्रेस नेताओं ने भारत जोड़ो यात्रा में निभाई अपनी भागीदारी

राजसमंद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इस वक्त राजस्थान में है. ऐसे में राजसमंद (Rajsamand) जिले के युवा कांग्रेसी नेताओं ने भी राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाया. 

भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) में अपनी भागीदारी निभाई. युवा नेता योगेंद्र सिंह परमार और पंचायती राज सेना प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष मंजू गुर्जर को राहुल गांधी ने दिल्ली आने का न्योता दिया. जिले के कांग्रेस के कई नेता राहुल गांधी की भारत यात्रा में शिरकत करने के लिए झालावाड़ पहुंचे थे. आज भारत जोड़ों यात्रा में कई युवा नेताओं ने शिरकत की और राहुल गांधी के साथ कदमताल मिलाए.