नई दिल्ली SECL में 86 पदों के लिए निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

SECL में 86 पदों के लिए निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

SECL में 86 पदों के लिए निकली भर्ती, 30 अप्रैल तक करें अप्लाई

नई दिल्ली: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट (Senior Medical Specialist) और सीनियर मेडिकल ऑफिसर (Senior Medical Officers) के 86 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 30 अप्रैल तक जारी रहेगी. इच्छुक उम्मीदवार तय तारीख से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) पदों पर होनी है भर्ती:
आपकों बता दे कि SECL में  सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट, ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) पदों के लिए भर्ती होनी है. कुल पदों की बात की जाए तो 86 पद खाली है.


पदों संख्या- 86
पद                                                                                      संख्या
सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट/ मेडिकल स्पेशलिस्ट                           52
सीनियर मेडिकल ऑफिसर                                                         32
सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल)                                               02

ये रहेगी योग्यता और आयु सीमा:
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट या कॉलेज की एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए। योग्यता से जुड़ी जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं. सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट की उम्र 42 साल और मेडिकल ऑफिसर के पदों के लिए आयु सीमा 35 साल तय की गई है. रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

 

ऐसे करें आवेदन:
इच्छुक और योग्य कैंडिडेट इन पदों के लिए तय प्रारूप में एप्लीकेशन फॉर्म भर कर नीचे दिए पते पर भेज सकते हैं- Dy. General Manager(P/EE), Executive Establishment Department, South Eastern Coalfields Limited, Seepat Road, Bilaspur - 495006

और पढ़ें