प्रतापगढ़ में 5 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी, नदी-नालों में बढ़ी पानी की आवक... दिनभर में डेढ़ इंच से अधिक वर्षा दर्ज

प्रतापगढ़ में 5 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी, नदी-नालों में बढ़ी पानी की आवक... दिनभर में डेढ़ इंच से अधिक वर्षा दर्ज

प्रतापगढ़: 5 दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है. जिले में अब तक औसत वर्षा का 17 प्रतिशत दर्ज की गई है. नदी-नालों में पानी की आवक बढ़ी है. शनिवार शाम तेज गर्जना और बिजली चमकने के साथ मूसलाधार बारिश हुई. प्रतापगढ़ शहर में दिनभर में डेढ़ इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जनजीवन प्रभावित हुआ है. तेज हवाओं और बारिश के चलते कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही. अरनोद उपखंड में इस मानसून की अब तक सर्वाधिक 12 इंच बारिश दर्ज की गई है.    

वहीं अच्छी बारिश से किसानों के चेहरों पर रौनक लौटी है, बुवाई के अगले चरण की तैयारी की जा रही है. बारिश ने कई जगह सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोल दी है. जाम नालियों से सड़क पर गंदा पानी बहा. गर्मी से राहत लेकिन उमस और जलभराव से परेशानी बढ़ी है.