जयपुर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हो गए! बुधवार को विकसित भारत संकल्प सभा के आयोजन होंगे. मंत्रियों और बीजेपी के प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. बीजेपी ने सूची जारी की. जयपुर के आयोजन में CM भजनलाल शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ रहेंगे.
झालावाड़ में वसुंधरा राजे, बीकानेर में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, अलवर में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, जोधपुर में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे. बूंदी में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी, श्रीगंगानगर में खाद्य मंत्री सुमित गोदारा, हनुमानगढ़ में बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री सतीश पूनिया मौजूद रहेंगे.
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जनसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर 07 अक्टूबर, 2026 को "विकसित भारत संकल्प सभा" के साथ "सेवा ज्योति यात्रा' का आयोजन होना है। इस हेतु भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के माननीय प्रदेशाध्यक्ष श्री @madanrrathore जी के निर्देशानुसार निम्नवत मुख्य अतिथि रहेंगे।
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) October 6, 2026
जिलेवार मंत्रियों और बीजेपी के प्रमुख नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीजेपी ने सूची जारी की. अजमेर - उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, भीलवाड़ा - उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चूरू - सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत, झुंझुनूं - संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सीकर - वन मंत्री संजय शर्मा मौजूद रहेंगे. कोटपूतली-बहरोड़ - राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी, खैरथल-तिजारा - कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा, दौसा - उद्योग मंत्री डॉ. राज्यवर्धन राठौड़ मौजूद रहेंगे.