सेवा ज्योति संकल्प कार्यक्रम, मदन राठौड़ बोले- पानी की बर्बादी को रोकना बेहद अहम, पर्यावरण शुद्धीकरण के लिए भी आगे आकर के सेवा करना चाहिए

सेवा ज्योति संकल्प कार्यक्रम, मदन राठौड़ बोले- पानी की बर्बादी को रोकना बेहद अहम, पर्यावरण शुद्धीकरण के लिए भी आगे आकर के सेवा करना चाहिए

जयपुरः सेवा ज्योति संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि सभी जिला केंद्रों पर बूथ समिति के सदस्य और कार्यकर्ता आएंगे. सुबह 10बजे नितिन नवीन वर्चुअली संबोधित करेंगे. 10.10 बजे पीएम मोदी संबोधित करेंगे. जयपुर के VT रोड ग्राउंड मानसरोवर पर आयोजन होगा. पीएम मोदी आभार व्यक्त करेंगे. सेवा का संकल्प दोहराएंगे. 

जरूरतमंद लोग हैं, हम देख रहे हैं. थोड़ा सा सहायता, थोड़ी सी मदद करने से वो खड़ा हो सकता है. चाहे कोई भी हो, उसकी भी मदद करें, जानवर हो, उसकी मदद करें. उसकी सेवा करें तो आशीर्वाद मिलता है. ऐसे ही वनस्पति की सेवा करें, ये भी सेवा है. पर्यावरण शुद्धीकरण के लिए भी आगे आकर के सेवा करना चाहिए. स्वच्छता के वातावरण के लिए भी सेवा करनी चाहिए. यही पीएम मोदी की सोच है. 

अधिक से अधिक पेड़ लगाएः
राजस्थान में अकाल सूखे की स्थिति पर कहा कि हम कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर रहे. आह्वान किया हुआ है,अधिक से अधिक पेड़ लगाए. जल बचाने के प्रति गंभीरता बरते. आम जन को जल के प्रति मितव्ययी बनना चाहिए. पानी की बर्बादी को रोकना बेहद अहम है. बाथरूम का पानी नाली में जाए. लेकिन वो पानी भी जमींदोज़ होना चाहिए. ये विषय संसद में भी उठाया जाना चाहिए. जयपुर के द्रव्य वती प्रोजेक्ट पर भी सरकार चिंता कर रही. पानी का रिचार्ज होना आवश्यक है. हम सब किसान को ये आश्वस्त भी करते हैं. खाद बीज की कमी नहीं होने देंगे.