जनगणना-2027 को लेकर CS वी. श्रीनिवास के अहम निर्देश, पहली बार डिजिटल होगी देश की जनगणना

जनगणना-2027 को लेकर CS वी. श्रीनिवास के अहम निर्देश, पहली बार डिजिटल होगी देश की जनगणना

जयपुरः जनगणना-2027 को लेकर CS वी. श्रीनिवास ने अहम निर्देश दिए है. 25 जनवरी से 28 फरवरी तक जनसंख्या गणना होगी. राजस्थान में करीब 1.80 लाख फील्ड कार्मिक जनगणना का जिम्मा संभालेंगे. 10 से 24 जनवरी तक Self Enumeration की सुविधा. पहली बार डिजिटल देश की जनगणना-2027 होगी. 

PE Mobile App से डिजिटल जनगणना के आंकड़े दर्ज होंगे. 1 मार्च, 2027 की रात 12 बजे जनगणना की संदर्भ तिथि होगी. 28 फरवरी की रात बेघर आबादी की भी गणना होगी. 1 से 5 मार्च तक Revisional Round का प्रस्ताव है. राजस्थान में 1,34,091 House Listing Blocks के आधार पर Enumeration ब्लॉक्स बनेंगे.   

नागरिक खुद जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगेः
जनगणना कर्मियों को समय पर ट्रेनिंग और पर्याप्त रिजर्व व्यवस्था के निर्देश दिए गए है. जनगणना अवधि में कार्मिकों के ट्रांसफर पर नियंत्रण के निर्देश दिए गए है. प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया से व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलेगा. CMMS से फील्ड कार्यों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग होगी. Self Enumeration Portal पर नागरिक खुद जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे. Self Enumeration के लिए 15 दिन की अवधि निर्धारित है.