राजस्थान में 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा सेवा सेतु अभियान-2026, आमजन के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से होगा निस्तारण

राजस्थान में 7 से 16 अक्टूबर तक चलेगा सेवा सेतु अभियान-2026, आमजन के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से होगा निस्तारण

जयपुरः राजस्थान में 7 से 16 अक्टूबर तक सेवा सेतु अभियान-2026 चलेगा. आमजन के लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण होगा. साफ-सफाई, सड़क, स्ट्रीट लाइट और नागरिक सुविधाओं पर फोकस रहेगा. सड़कों की मरम्मत, पेचवर्क और अंधेरी सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था होगी. नालियों, नालों और सीवर लाइनों की मरम्मत पर भी विशेष जोर रहेगा. 

आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई होगी. जन्म-मृत्यु, विवाह पंजीयन, फायर NOC और ट्रेड लाइसेंस से जुड़े प्रकरणों का निस्तारित होगा. भवन निर्माण स्वीकृति, पट्टा, नामांतरण और फ्री होल्ड के मामलों में राहत मिलेगी. यूडी टैक्स और सीवर कनेक्शन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित समाधान होगा. प्रधानमंत्री आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा. 

सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगेः
मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली, कुसुम और पीएम सूर्य घर योजना में पात्रों को जोड़ा जाएगा. पीएम स्वनिधि योजना में स्ट्रीट वेंडर्स का पंजीयन और ऋण सुविधा, स्कूल, आंगनबाड़ी और सार्वजनिक भवनों के मरम्मत-सौन्दर्यीकरण के कार्य होंगे. जिला स्तर पर अभियान की नियमित समीक्षा और प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए है. विभागों और स्थानीय निकायों के बीच समन्वय से लंबित मामलों का समाधान होगा.