अजमेर के खानपुरा में बड़ी घटना, एक ही समुदाय के दो गुटों में चाकूबाजी, दो लोगों की मौत

अजमेर के खानपुरा में बड़ी घटना, एक ही समुदाय के दो गुटों में चाकूबाजी, दो लोगों की मौत

अजमेरः अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में दो गुटों में विवाद हो गया. खानपुरा में दो गुटों में चाकूबाजी हो गई. एक ही समुदाय के दो गुटों में चाकूबाजी हो गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है. 

रामगंज स्थित पाकीजा मीट शॉप पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से हमला किया. हमले में दोनों पक्षों के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए है. सभी घायलों को JLN अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनका उपचार जारी है. 

वहीं रामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची. डिप्टी ओमप्रकाश JLN अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि मामूली सी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसमें 2 लोगों की जान चली गई है.