जयपुर: नया साल 2026 आपके जीवन में अपार खुशियां लेकर आएं. नव वर्ष में आपके मन में अनेक प्रश्न उठ रहे होंगे यथा यह साल मेरे लिए कैसा रहेगा ? मेरी पदोन्नति होगी या नहीं ? क्या इस साल शादी होगी ? क्या मेरा प्यार मुझे मिलेगा ? क्या संतान सुख मिलेगा ? व्यापार में वृद्धि होगी या नही ? नौकरी लगेगी की नही इत्यादि. पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि आइए ग्रहों की स्थिति के आधार पर आपके प्रश्नों के उत्तर जानने का प्रयास करते है. साल 2026 की शुरुआत नई उम्मीदों और पॉजिटिव वाइब्स के साथ होगी. हर कोई चाहता है कि ये साल तरक्की, खुशियां, हेल्थ और रिश्तों की मिठास लेकर आए. प्रोफेशनल लाइफ में जहां ग्रोथ और स्टेबिलिटी की उम्मीद है, वहीं पर्सनल लाइफ में प्यार, समझदारी और यादगार लम्हों की भरमार होगी.
साल 2026 पिछले वर्ष 2025 से बहुत ही ज्यादा राहतभरा और प्रगति कारक साबित होने वाला है. नववर्ष 2026 आर्थिक तौर पर अच्छा रहने वाला है. साथ ही पिछले साल जो कार्य रुक गए थे उन सभी के कार्यों को गति मिलने वाली है. ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति के हिसाब से साल 2026 काफी अच्छा जाने वाला है. 2026 में आर्थिक और प्रशासनिक तौर पर बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं. कुछ छोटे-मोटे चैलेंजेस ज़रूर आएंगे, लेकिन ओवरऑल देश की इकोनॉमी मजबूत बनी रहेगी. ज्योतिषीय लिहाज़ से यह साल बेहद खास है. गुरु के दो महत्वपूर्ण गोचर जून में मिथुन से कर्क और अक्टूबर में कर्क से सिंह में आपकी किस्मत की दिशा बदल सकते हैं. वहीं शनि पूरे साल मीन राशि में और राहु कुंभ में स्थिर रहेंगे. इस साल 3 गुरु पुष्य योग और 6 रवि पुष्य योग बनेंगे, जो खरीदारी और निवेश के लिहाज़ से शुभ रहेंगे. अप्रैल और अगस्त के महीने खास होंगे, जब कई ग्रह मिलकर मजबूत फलदायक योग बनाएंगे.
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इस साल गुरु, राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे. ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा. इसके अलावा सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल, चंद्रमा अपनी अवधि के अनुसार राशि परिवर्तन करते रहेंगे. वर्ष 2026 की शुरुआत में सूर्य धनु राशि में, बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ तथा केतु सिंह राशि में होंगे. इसके अतिरिक्त मंगल भी धनु राशि में तथा शुक्र और बुध भी धनु राशि में होंगे. इसी वर्ष बृहस्पति 2 जून को मिथुन राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि कर्क में गोचर करेंगे और 31 अक्टूबर को कर्क से निकलकर सिंह राशि में चले जाएंगे. राहु 5 दिसंबर को मकर राशि में और केतु कर्क राशि में प्रवेश करेंगे. ग्रहों की स्थिति के हिसाब से साल 2026 में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक सकती है.
ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि साल 2026 की शुरुआत से ग्रह भारत की वृद्धि के लिए अच्छे होंगे. विज्ञान और तकनीक के लिए भी भारत के लिए यादगार रहने वाला है. ऐसा योग बन रहा है कि इस साल भारत किसी बड़ी खोज या नई तकनीक से दुनिया का ध्यान खींच सकता है. यह खोज खासकर रिन्यूएबल एनर्जी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस या बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हो सकती है. इससे भारत की पहचान एक इनोवेशन हब के तौर पर भी मजबूत होगी.
इसके साथ ही, आईटी सेक्टर में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिलेगा. एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारतीय कंपनियां और रिसर्चर्स बड़ा रोल निभाएंगे. भारत का नाम ग्लोबल एआई इनोवेशन की लिस्ट में और ऊपर जाएगा. इससे हमारे देश की टेक इंडस्ट्री भी नई ऊंचाइयों को छुएगी. भारत के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में भी 2026 में अच्छी तरक्की होने के संकेत हैं. हेल्थकेयर सुविधाएं और ज्यादा मजबूत होंगी और लोगों के लिए इन तक पहुंच भी आसान बनेगी. इससे आम लोगों की हेल्थ और लाइफस्टाइल दोनों में सुधार होगा.
कुल मिलाकर साल 2026 सभी राशियों के लिए कुछ नया लेकर आने वाला है. साथ ही कुछ के लिए नए अनुभव लेकर आएगा और यह अनुभव आपको बदलाव के साथ सफलता की ओर लेकर जाएंगे. हालांकि इस साल उतार-चढ़ाव भी बना रहेगा लेकिन आपको सीखने को खूब मिलेगा. इसलिए जीवन में उतार-चढ़ाव से घबराएं नहीं बल्कि उससे कुछ नया सीखें. ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि इसी प्रकार अन्य ग्रह भी सम्पूर्ण वर्ष सभी राशियों में भ्रमण करते रहेगें और उसका प्रभाव आपके ऊपर किसी न किसी रूप में अवश्य पड़ेगा. मेरी कोशिश यही होगी कि आपके जीवन में आने वाले सभी पहलुओ पर यथा संभव प्रकाश डालुं ताकि आपको भविष्य की योजना बनाने में मदद मिल सके.
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि हर दिन एक जैसा नहीं होता. कभी कोई दिन आपके लिए किसी शुभ समाचार की सौगात लेकर आता है, तो कभी हमारे सामने कई चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं. कोई दिन ऐसा होता है, जब मन भीतर से बहुत खुश होता है तो कभी ऐसा भी होता है, जब पूरे दिन उदासी घेरे रहती है. ऐसा हमारी राशि और ग्रहों की स्थिति के कारण होता है.
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि वैदिक ज्योतिष पर आधारित भविष्यफल पढ़ने के बाद आप साल 2026 में होने वाली सभी प्रकार के घटना-दुर्घटना से पूर्व में ही परिचित हो जाएंगे और आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि आप नए वर्ष की पूरी योजना बनाने में सफल रहेंगे. यह भविष्यवाणी चन्द्र राशि, लग्न तथा वैदिक ज्योतिष के आधार पर किया गया है. इस वार्षिक राशिफल को छह अलग-अलग विषयों में बाँटकर प्रस्तुत किया जा रहा है. इसमें कैरियर, आर्थिक स्थिति, परिवार, प्रेम - रोमांस, शिक्षा और स्वास्थ्य शामिल है.
मीन राशि
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि मीन राशि के लोगों को साल 2026 बेहतरीन उत्साह के साथ जीवन में आगे बढ़ाने वाला साल होगा. साल की शुरुआत में शनि का प्रभाव आपकी राशि पर रहेगा, तो बृहस्पति चौथे भाव में होंगे. साल के बीच में आपके पांचवे भाव में जाकर साल के अंतिम महीने में छठे भाव में चले जाएंगे. दिसंबर तक राहु 12 वे घर में और दिसंबर से 11वें घर में प्रभाव डालेंगे. लंबी यात्राओं के योग बनेंगे. विदेश यात्रा की स्थिति बनेगी. जीवन के विभिन्न पहलुओं पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता होगी. कठोर निर्णय लेने आवश्यक होंगे, जो आपके जीवन में बड़े बदलाव लाएंगे. आपको आत्मनिर्भर बनना होगा. आत्मविश्वास से भारे रहना होगा. खुद को कमजोर समझने की भूल करने से बचना होगा. अपनी मानसिक और आंतरिक शांति को प्रभावित होने से बचना होगा. विदेशो में काम करने वाले लोगों को अच्छे लाभ के मौके इस साल प्राप्त होंगे.
घर परिवार में कुछ बदलाव हो सकते हैं. साल की शुरुआत में परिवार वालों के साथ समय बिताने से आप प्रेरित होंगे. साल के अंतिम भाग में कंपटीशन हेल्थ और कैरियर में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लेकिन फिर भी आपको जीवन के अनेक क्षेत्रों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए आपको सावधानी बरतने के साथ-साथ मेहनत करते हुए सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ना होगा. ऐसा करने की स्थिति में आप करियर में संतुलन बनाकर चल सकेंगे. हालांकि, कार्यों को अपने स्वास्थ्य के अनुसार ही करें और खुद पर ज्यादा बोझ न डालें. ऐसे में, आपका करियर और स्वास्थ्य दोनों संतुलित बना रहेगा.
इसके विपरीत, अगर आप अपनी क्षमता से अधिक मेहनत करेंगे, तो इसका बुरा असर आपकी सेहत पर दिखाई दे सकता है. आर्थिक जीवन के लिए साल 2026 अनुकूल कहा जा सकता है, परंतु शुरुआती छह महीनों की तुलना में दूसरा भाग ज्यादा अच्छा रहेगा. मीन राशि के छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष का दूसरा हिस्सा सफलता देने का काम करेगा. बात करें प्रेम और विवाह से जुड़े मामलों की, तो साल का दूसरा भाग यानी कि जुलाई से दिसंबर तक का समय बेहद शुभ रहने की संभावना है. अगर आप घर-परिवार में भी सतर्कता से रिश्तों को निभाएंगे, तो परिवारजनों के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे. स्वास्थ्य के लिहाज़ से, वर्ष 2026 थोड़ा कमज़ोर रहने का अनुमान है इसलिए इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें.
कैरियर
ज्योतिषाचार्य डा.अनीष व्यास ने बताया कि मीन राशि के जातकों की नौकरी के लिए वर्ष 2026 औसत से बेहतर रहेगा क्योंकि इस साल ज्यादातर समय आपके छठे भाव में केतु विराजमान रहेंगे जो इस भाव में शुभ फल देने वाले माने जाते हैं. ऐसे में, अगर आप कार्यों को मेहनत के साथ समय पर पूरा करेंगे और अपने नैतिक कर्तव्यों के साथ-साथ कार्यालय के नियमों का भी पालन करेंगे, तो आप वरिष्ठों की नज़रों में अपनी जगह बना सकेंगे. हालांकि, आपके लिए यह सब कुछ आसान नहीं रहेगा और आपको कड़ी मेहनत भी करनी पड़ेगी. लेकिन, अगर आप मेहनत से घबराएंगे नहीं, तो आपको निश्चित रूप से सफलता की प्राप्ति होगी. वैसे तो इस वर्ष गुरु ग्रह नौकरी के संबंध में आपकी सहायता करेंगे, लेकिन साल की शुरुआत से लेकर 02 जून तक बृहस्पति, नौकरी से संबंधित माममों में शायद बड़ी मदद न कर पाएं. मीन राशिफल 2026 कहता है कि 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में गुरु देव आपके पंचम भाव में बैठकर नौकरी में आपकी स्थिति को मज़बूत करेंगे. साथ ही, आपकी आय को भी बढ़ाने का काम करेंगे.
वहीं, 31 अक्टूबर के बाद गुरु ग्रह आपके छठे भाव में प्रवेश कर जाएंगे और सही तरीके से काम करने पर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे. साल के बीच में कामकाज में उतार चढ़ाव देखने को मिलेंगे और अस्थिरता वृद्धि देखने को मिलेगी. इस समय अवधि में आपको बैलेंस होकर कोई भी फैसला लेना होगा. छात्रों को नौकरी प्राप्ति में मेहनत और ज्यादा कोशिश के बाद सफलता मिल सकती है.
नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए वर्ष के जुलाई से अक्टूबर का समय अच्छा रहेगा, लेकिन उतार-चढ़ाव आते रहेंगे. साल के अंतिम महीना में बृहस्पति के छठे भाव के गोचर से बिजनेस में समस्याएं आ सकती हैं बाधाएं, अड़चनें, कमजोर स्वास्थ्य और विरोधी आपके बिजनेस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. रियल एस्टेट से जुड़े बिजनेस में जोखिम बढ़ेगा, लेकिन नौकरी में चुनौतियों के बाद अच्छा सुधार और विस्तार देखने को मिलेगा. नौकरी में बदलाव के योग सामने आएंगे. साल के इस हिस्से में भी आपको उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे, इसलिए अपना हर कदम सावधानी से बढ़ाएं.
आर्थिक स्थिति
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि मीन राशि वालों का आर्थिक जीवन वर्ष 2026 में मिलाजुला रहेगा. इस साल आपके लाभ भाव के स्वामी शनि की स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं कही जाएगी क्योंकि प्रथम भाव में शनि ग्रह की मौजूदगी को शुभ नहीं माना जाता है. लेकिन, लाभ भाव के स्वामी का प्रथम भाव में जाना बेहद शुभ होता है इसलिए इनकी स्थिति अनुकूल मानी जाएगी. वहीं बात करें धन भाव के स्वामी मंगल की, तो इस वर्ष यह आपको आर्थिक मामलों में औसत या औसत से थोड़े बेहतर परिणाम दे सकते हैं. दूसरी तरफ. धन के कारक ग्रह बृहस्पति देव साल की शुरुआत से लेकर 02 जून 2026 तक आर्थिक जीवन में आपकी कोई विशेष सहायता नहीं कर पाएंगे. वित्तीय रूप से स्थिरता आएगी.
आप सेविंग करने पर ध्यान देंगे. शेयर मार्केट में किए गए इन्वेस्टमेंट से भी आपको सेविंग करने में फायदा होगा. आपके परिवार विशेष कर लाइफ पार्टनर और भाइयों से पूरा सपोर्ट मिलेगा. आपके कुछ फ्रेंड्स भी आपकी मदद करेंगे. साल के अंतिम महीनो में वित्तीय निर्णय सोच समझ कर लेना होगा. किसी को धन उधार देना नुकसान से भरा रहेगा और उसमें पूरा रिक्स रहेगा. आपको आर्थिक नुकसान पहुंच सकता है. नई इन्वेस्टमेंट भी नुकसान का कारण बन सकती है.
जोखिम भरे निवेश से दूर रहना ही अच्छा होगा. आपकी आय में बढ़ोतरी होगी, लेकिन खर्च और अचानक से आने वाली आर्थिक चुनौतियां परेशानी खड़ी कर सकती हैं. दिसंबर के महीने में अचानक से धन लाभ और धन हानि सामने आ सकती हैं, इसलिए अपने वित्तीय फसलों में धैर्य और विवेक से काम लेना आपके लिए हर तरीके से अच्छा होगा. हालांकि, 02 जून से लेकर 31 अक्टूबर की अवधि में गुरु ग्रह आपको अच्छी-ख़ासी आमदनी करवा सकते हैं.
ऐसे में, आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलेगा. इसके पश्चात, 31 अक्टूबर 2026 के बाद बृहस्पति महाराज आपके छठे भाव में चले जाएंगे और वहां से आपके धन भाव को देखेंगे. वैसे, गुरु ग्रह की उपस्थिति को छठे भाव में अच्छा नहीं माना जाता है, परंतु इनकी दृष्टि धन भाव पर होने से आप मेहनत के बल पर आय में वृद्धि कर सकेंगे. मीन राशिफल 2026 कहता है कि इस साल के अधिकांश समय गुरु देव आर्थिक जीवन में आपके पक्ष में रहेंगे. कुल मिलाकर, वर्ष 2026 में आपका आर्थिक जीवन औसत या औसत से बेहतर रहेगा.
परिवार
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि मीन राशि वालों के पारिवारिक जीवन के लिए वर्ष 2026 सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगा. इस साल आपके घर-परिवार का माहौल जैसा रहता है, वैसा ही रहेगा. आपके सामने कठिन परिस्थितियां आती-जाती रहेंगी, लेकिन इसके बावजूद भी परिवार का माहौल वैसा ही रहेगा, जैसा रहता होगा. आपके दूसरे भाव के स्वामी मंगल देव आपको औसत परिणाम दे सकते हैं इसलिए किसी समस्या के संकेत नहीं है, परंतु पारिवारिक जीवन में आपकी कोई ख़ास सहायता भी नहीं करेंगे. वैवाहिक जीवन के लिए साल 2026 थोड़ा कमज़ोर रह सकता है, क्योंकि शनि ग्रह की सप्तम दृष्टि पूरे वर्ष आपके सप्तम भाव पर रहेगी. ऐसे में, छोटी सी बात भी बड़ा रूप ले सकती है और कुछ समस्याएं आपके सामने आ सकती हैं.
ऐसे में, आपके लिए बेहतर होगा कि छोटी-मोटी समस्याओं को तुरंत खत्म कर दें. वैसे भी जहां प्रेम और अपनापन होता है, वहां जिद को स्थान नहीं देना चाहिए. इस प्रकार, विवाह बंधन में बंधने के लिए साल काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा जबकि वैवाहिक जीवन को प्रेमपूर्ण बनाए रखने के लिए आपको थोड़े प्रयत्न करने होंगे. वहीं, 02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में गुरु ग्रह की शुभ स्थिति की वजह से आप घर-परिवार में संतुलन बनाकर चल सकेंगे. ऐसे में, पारिवारिक माहौल बेहतर होगा. 31 अक्टूबर के बाद बृहस्पति देव की नवम दृष्टि दूसरे भाव पर पड़ने के कारण घर-परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे जो रिश्तों को मज़बूत बनाने का काम करेगा. कुल मिलाकर, वर्ष 2026 में जनवरी से लेकर 02 जून तक परिवार का माहौल औसत रहेगा और उसके बाद माहौल में सुधार नज़र आ सकता है.
गुरु का प्रभाव आपके घर में सुख-संस्कार और खुशियों का संचार करेगा. यदि आपने हाल ही में किसी रिश्तेदार के साथ तनाव महसूस किया है, तो इस समय वह खत्म हो सकता है और संबंधों में सुधार हो सकता है. आपके परिवार के सदस्य आपके निर्णयों में भी सहयोग करेंगे और आपके जीवन में स्थिरता प्रदान करेंगे. साल का पहला भाग आपके बच्चों के लिए अनुकूल रहेगा. इस समय आपके बच्चों के भविष्य में उन्नति की संभावना है. उनका पढ़ाई में रुझान बढ़ेगा और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कठोर मेहनत करेंगे. इस अवधि में आपके बच्चे अपनी मेहनत और भाग्य के बल पर अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे, जिससे परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा.
प्रेम - रोमांस
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि साल 2026 लव लाइफ और विवाह के मामलों में कुछ अच्छे और कुछ कमजोर परिणाम दिखा सकता है. गुरु बृहस्पति आपकी लव लाइफ को सपोर्ट करते हुए रहेंगे, तो शनि का प्रभाव आपकी मैरिड लाइफ में उतार चढ़ाव लेकर आता रहेगा. साल की शुरुआत में सप्तम भाव पर शनि का प्रभाव लाइफ पार्टनर के साथ संबंध में तनाव उत्पन्न करेगा. यही रिश्तो में दूरी या आंशिक से परेशन का कारण बन सकता है. संचार की कमी और बातचीत का आदान-प्रदान न होना रिश्ते में गंभीरता और समझदारी के अभाव को दिखाएगा. इस समस्या को मिलकर हल करने की कोशिश करना आपके रिश्ते में जिम्मेदारी उत्पन्न करेगा. शादी करने की सोच रखने वालों को इस साल लंबे इंतजार के बाद शादी करने के लिए अनुकूल समय की प्राप्ति होगी. साल के अंत तक आपकी शादी होने के अच्छे योग बनते दिखाई दे रहे हैं.
आपके रिश्ते की नई शुरुआत होगी. परिवार में सम्मान बढ़ेगा और प्रतिष्ठा के बढ़ोतरी होगी. साल के बीच में लव लाइफ इंप्रूव होगी. आपके रिश्ते में गंभीरता बढ़ेगी. अपनी भावनाओं में गहराई उत्पन्न करेंगे. सही तरीके से अपने प्रेम का प्रदर्शन करेंगे. इस साल की शुरुआत में सप्तम भाव में स्थित शनि का प्रभाव आपके जीवनसाथी के साथ संबंधों में कुछ तनाव उत्पन्न कर सकता है. शनि की स्थिति आपके रिश्तों में कुछ दूरी या अवरोध ला सकती है, जिससे आपके और आपके जीवनसाथी के बीच संचार में कमी हो सकती है.
यह समय आपके रिश्ते में गंभीरता और समझदारी की आवश्यकता होगी. आप दोनों के बीच अगर कोई समस्या है, तो उसे मिलकर हल करने की कोशिश करें. शनि का प्रभाव आपको संयमित और जिम्मेदार बनाएगा, लेकिन आपको अपने साथी से अधिक समय बिताने की आवश्यकता हो सकती है ताकि संबंधों में सुधार आ सके. 31 अक्टूबर के बाद की अवधि थोड़ी कमज़ोर रह सकती है और गुरु ग्रह की कृपा भी आप पर नहीं होगी इसलिए इस दौरान रिश्तों में उत्साह भी कम रह सकता है. हालांकि, इस अवधि में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी. आपको वर्ष 2026 प्रेम जीवन के संबंध में काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है.
शिक्षा
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि शिक्षा की दृष्टि से मीन राशि वालों के लिए वर्ष 2026 काफ़ी हद तक अनुकूल रहेगा. लेकिन, ऐसा तब ही होगा जब आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी. आपका स्वास्थ्य मज़बूत रहने पर शिक्षा के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा. ऐसे में, पढ़ाई में आपका प्रदर्शन शानदार रहने की संभावना है. वहीं, उच्च शिक्षा के कारक गुरु ग्रह जनवरी से लेकर 02 जून 2026 तक आपके चतुर्थ भाव में रहेंगे. हालांकि, बृहस्पति देव की इस स्थिति को बहुत शुभ नहीं माना जाता है, फिर भी यह पढ़ाई में किसी न किसी तरह आपकी मदद करते रहेंगे. संभव है कि आपके आसपास का माहौल ठीक न रहे, परंतु आप कोशिश करने की स्थिति में अपने विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होंगे.
02 जून से 31 अक्टूबर की अवधि में गुरु ग्रह की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, क्योंकि प्रथम तथा कर्म भाव के स्वामी के रूप में बृहस्पति आपके पंचम भाव में उच्च अवस्था में रहेंगे. इसके परिणामस्वरूप, प्राथमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी. यह समय पेशेवर कोर्सों की पढ़ाई करने वालों के लिए भी शुभ रहेगा. हालांकि, 31 अक्टूबर 2026 के बाद की अवधि में गुरु ग्रह मीन राशि के छात्रों की सहायता नहीं कर पाएंगे. लेकिन, प्रतियोगी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा. कुल मिलाकर, अगर आपका स्वास्थ्य मज़बूत रहेगा, तो यह वर्ष पढ़ाई के लिए सकारात्मक रहेगा. जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें साल के पहले छह महीनों में कुछ दिक्कतों और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है.
मनोबल थोड़ा कमजोर पड़ सकता है और आप अपनी पूरी क्षमता से ध्यान नहीं लगा पाएंगे. इस दौरान उत्साह की कमी और ज़्यादा सोचने की प्रवृत्ति भी आपको परेशान कर सकती है. हालांकि साल का दूसरा भाग आपके लिए काफी बेहतर रहेगा. इसमें किसी नकारात्मक ग्रह का असर नहीं दिख रहा है. अगर आपकी कुंडली में शुभ योग बन रहे हैं, तो इस दौरान आप एक अच्छा रैंक या स्थान प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं. जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें भाग्य और अनुकूल परिस्थितियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आप जिस कॉलेज, यूनिवर्सिटी या कोर्स की इच्छा रखते हैं, उसमें एडमिशन मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं. हालांकि अगर आप विदेश जाकर पढ़ाई करने का सोच रहे हैं, तो साल के पहले हिस्से में यह प्लान थोड़ा टालना बेहतर रहेगा. जून में बृहस्पति के पहले गोचर के बाद, समय आपके लिए ज्यादा शुभ और अनुकूल रहेगा.
स्वास्थ्य
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि साल 2026 हेल्थ में सुधार दिखता है, लेकिन पूरे साल शनि का प्रभाव आपकी राशि पर राहु का प्रभाव 12 वे घर पर और साल के अंतिम महीनो में बृहस्पति का प्रभाव छठे भाव पर होने से हेल्थ में उठा पटक दिखाई देती रहेगी. साल की शुरुआत में शनि की स्थिति हेल्थ कमजोर करने वाली होगी और बहुत बड़ी समस्याएं तो नहीं आएंगी, लेकिन सामान्य रूप से हेल्थ प्रॉब्लम परेशान करती रहेगी. आपकी शारीरिक और मानसिक शक्ति शनि के प्रभाव से नियंत्रित होगी, इसलिए आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा. शनि की दृष्टि सातवें घर पर होने से हेल्थ कमजोर रहने वाली शनि का असर आपके के लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा.
पहले भाग में सामान्य स्थिति बनी रहेगी, लेकिन जैसे-जैसे वर्ष का अंत नजदीक आएगा, स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं. आपको अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी, खासकर कुछ खास ग्रहों के प्रभाव के कारण. साल का पहला भाग स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से सामान्य रहेगा. शनि का प्रभाव आपके लग्न यानि राशि पर है, जो शारीरिक और मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है. इस समय, आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना होगा, क्योंकि शनि का प्रभाव मानसिक तनाव और चिंता को जन्म दे सकता है. मानसिक दबाव के कारण आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए आपको आराम करने और मानसिक शांति बनाए रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
इस समय आपके मन में बेहतर विचार और सकारात्मक दृष्टिकोण बना रहेगा जिससे मानसिक शांति का अनुभव हो सकता है. इस दौरान राहु की बारहवें भाव में स्थिति के चलते आप शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिव रह सकते हैं लेकिन इस समय के दौरान आपको अपनी फूड हैबिट्स पर भी कंट्रोल लगा के रखना होगा. दैनिक कार्यकलाप और खानपान सामान्य रहना चाहिए. अगर आप संतुलित आहार और नियमित व्यायाम पर ध्यान देंगे तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. किसी भी प्रकार के मानसिक तनाव और चिंता को खुद से दूर करने का प्रयास करना होगा. साल के बीच में बृहस्पति का गोचर पांचवे भाव से आपकी राशि पर प्रभाव डालने के कारण सकारात्मक दृष्टिकोण रहेगा. मानसिक शांति मिलेगी. मानसिक तनाव दूर होगा. आप सही निर्णय लेंगे और यह सोचेंगे कि हेल्थ को इंप्रूव करने के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं, लेकिन इसी समय अवधि में राहु का 12 वे भाव में होने के कारण शारीरिक रूप से ज्यादा एक्टिविटी करना आपको समस्या देगा और आपकी फूड हैबिट अच्छी न होने से परेशानियां खड़ी कर सकता है.
ज्योतिष उपाय
भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा.अनीष व्यास ने बताया कि घर से निकलते हुए सदैव अपनी जेब में एक पीला साफ़ रुमाल ज़रूर रखें. हनुमान जी की आराधना करें. विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें. दही, चीनी, दूध जैसी सफेद वस्तुओं का दान करें. सुबह-शाम ' ओम नमः शिवाय ' का जाप करें.