जयपुर: अंता उप चुनाव परिणाम के बाद से ही बीजेपी में अलग अलग से जांच जारी है जिससे पराजय की हकीकत सामने आ सके. इसी के तहत पराजित प्रत्याशी मोरपाल सुमन के बीजेपी नेतृत्व को लिखे पत्र ने नए विवाद को जन्म दिया है. बीजेपी नेतृत्व ने मोरपाल को नोटिस थमाया तो जवाब में मोरपाल ने लिखा कि पत्र को मीडिया में मैने नहीं एक स्थानीय विधायक ने लीक किया.
पूरे मामले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंदरूनी तौर पर जांच शुरु कर दी.एक प्रदेश पदाधिकारी को जांच का जिम्मा सौंपा गया उन्होंने बारां के बीजेपी विधायकों से पत्र लीक मामले की सच्चाई जाननी चाही विधायकों ने साफ कहा कि हमने पत्र लीक नहीं किया है. अब इस पूरे मामले को लेकर बारां जिले के तीन बीजेपी विधायकों प्रताप सिंह सिंघवी, ललित मीणा और राधेश्याम बैरवा से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुलाकात करेंगे .
उल्लेखनीय है कि बीजेपी नेतृत्व को लिखेपत्र में मोरपाल ने स्थानीय विधायकों और एक कैबिनेट मंत्री पर लगाए थे भीतरघात के आरोप! पार्टी ने अपनी हार के कारण बताने संबंधी बयान के लिए सुमन को कारण बताओ नोटिस जारी किया था. सुमन से तीन दिन में जवाब मांगा था . सुमन ने जवाब में कहा कि मैने पत्र को मीडिया में नहीं किया लीक.
गौरतलब है कि पराजय के बाद सिंघवी ने भी एक पत्र लिखा था प्रदेश नेतृत्व के नाम जिसमें कहा गया था कि उन्हें चुनाव प्रचार से दूर रखा गया..बहरहाल पूरे मामले में मदन राठौड़ बीजेपी के अंता चुनाव प्रभारियों,जिला अध्यक्ष से भी बात करेंगे इसके बाद सम्पूर्ण रिपोर्ट को केंद्रीय नेतृत्व तक भेजा जाएगा.