बिश्नोई समाज के संत-महंत पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, भजनलाल शर्मा बोले- आमजन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण

बिश्नोई समाज के संत-महंत पहुंचे मुख्यमंत्री आवास, भजनलाल शर्मा बोले- आमजन की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण

जयपुर : बिश्नोई समाज के संत-महंत मुख्यमंत्री आवास पहुंचे. संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया. विधानसभा में खेजड़ी संरक्षण के लिए कानून बनाने की घोषणा पर आभार जताया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की पहली प्राथमिकता पर्यावरण एवं वन्यजीव संरक्षण होनी चाहिए.  

विश्नोई समाज का पेड़ों एवं वन्यजीवों के प्रति अनूठा जज्बा हम सबके लिए प्रेरणा है. सरकार भी विकास के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण में विभिन्न अभियानों के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा दे रही है. विश्नोई समाज के प्रबुद्धजन एवं साधु-संतों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद व्यक्त किया.

मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानन्द जी महाराज,स्वामी भागीरथ दास जी शास्त्री, महंत स्वामी भगवानदास जी,कृपाचार्य जी महाराज,श्री स्वामी सदानंद जी, स्वामी ओंकारानंद जी,श्री स्वामी श्यामदास जी,स्वामी सच्चिदानंद जी सहित मंत्री केके विश्नोई,जसवंत विश्नोई,बिहारी लाल विश्नोई एवं  विश्नोई समाज के प्रबुद्धजन साथ मौजूद रहे.