सेना के विशेषज्ञों ने किया मोर्टार शैल को डिस्पोज, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

सेना के विशेषज्ञों ने किया मोर्टार शैल को डिस्पोज, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

जयपुरः जयपुर के जमवारामगढ़ में सेना के विशेषज्ञों ने मोर्टार शैल (बम) को डिस्पोज किया है. स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली. लेफ्टिनेंट कर्नल केजी गौतम के नेतृत्व में सेना के जवान व बम निरोधक दस्ता जमवारामगढ़ पहुंचे. पापड़ गांव में मोर्टार शैल (बम) को डिस्पोज किया. 

सेना के विशेषज्ञों ने तकनीकी सहायता से बम को डिस्पोज किया. नाडा की तलाई में 5-6 फीट के गड्ढे में दबा सेना ने DC कैपेसिटर की मदद से डिस्पोज किया. सेना को बम डिस्पोज की कार्रवाई में 20 से 25 मिनट का समय लगी. 81 MM मोटा, 11 इंच लंबा व 3 किलो वजन, लगभग 2 वर्ष पुराना का मोर्टार शैल बताया गया.