जयपुर : राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 19 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई के संकेत हैं. आज और कल कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है. कल अजमेर, पाली समेत कई जिलों में पानी बरसा. पाली के देसूरी में 24 MM बारिश दर्ज की गई.
बारिश और हवाओं से कई शहरों में 1 से 4 डिग्री तापमान गिरा. सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर, अजमेर में पारा 30 डिग्री से नीचे है. जैसलमेर में मंगलवार को सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री तापमान रहा. बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर सिस्टम अब कच्छ के पास है. पश्चिमी हवाएं तेज, एंटी साइक्लोन सिस्टम से मानसून विदाई के हालात हैं.
प्रदेश के 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट
-19 सितंबर से प्रदेश में मानसून की विदाई के संकेत
-आज और कल कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश संभव
-कल अजमेर,पाली समेत कई जिलों में बरसा पानी
-पाली के देसूरी में 24 MM बारिश दर्ज की गई
-बारिश और हवाओं से कई शहरों में 1 से 4 डिग्री गिरा तापमान
-सिरोही, डूंगरपुर, उदयपुर, अजमेर में पारा 30 डिग्री से नीचे
-जैसलमेर में मंगलवार को सबसे ज्यादा 39.6 डिग्री तापमान
-बंगाल की खाड़ी का लो-प्रेशर सिस्टम अब कच्छ के पास
-पश्चिमी हवाएं तेज, एंटी साइक्लोन सिस्टम से मानसून विदाई के हालात