अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा, 6 भारतवंशी नेताओं ने दर्ज की शानदार जीत

नई दिल्ली: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में भारतवंशियों का जलवा देखने को मिला. अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में 6 भारतवंशी नेताओं ने शानदार जीत दर्ज की है. हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में जीतने वाले सभी 6 नेता डेमोक्रेटिक पार्टी के हैं. एमी बेरा लगातार आठवीं बार अमेरिकी संसद के लिए चुने गए हैं. बेरा पेशे से डॉक्टर हैं. वह 2012 में पहली बार सांसद बने थे.

रो खन्ना ने लगातार छठी बार जीत दर्ज कर अपनी सीट बरकरार रखी है. रो खन्ना कॉलेज में पढ़ाई के दौरान बराक ओबामा के लिए प्रचार करते थे. प्रमिला जयपाल भी छठी बार सांसद चुनी गईं है, प्रमिला 2017 से इस सीट पर सांसद हैं. जिनका चेन्नई में जन्म हुआ था. 

सुहास सुब्रमण्यम दूसरी बार अमेरिकी संसद पहुंचे हैं. सुहास का जन्म टेक्सास के ह्यूस्टन में हुआ. उनके माता- पिता भारतीय थे. वह पेशे से वकील हैं. पिया दांडिया ने पहली बार हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के लिए चुनी गई हैं. पिया का जन्म और पालन-पोषण फ्लोरिडा के पाम बीच काउंटी में हुआ. उनके माता-पिता भारत से अमेरिका गए थे. 

अमीश शाह ने पहली बार ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. अमेरिकी संसद के निचले सदन का चुनाव जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया. वह एरिजोना से जीतने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी हैं. अमीश शाह का जन्म शिकागो में हुआ. उनके माता-पिता गुजराती हैं और 1960 के दशक में अमेरिका जाकर बस गए थे.

ट्रम्प और जेडी वेंस का प्रचार भी विवेक रामास्वामी को जीत नहीं दिला सका. ओहायो में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन ने रामास्वामी को 2 लाख से ज्यादा वोटों से हराया. अरुणा मिलर दोबारा मैरीलैंड की लेफ्टिनेंट गवर्नर चुनी गईं हैं.