बिजली की सुपर डिमाण्ड ने उड़ाए डिस्कॉम के 'फ्यूज' ! पिछले साल की तुलना में देखे तो एक हजार लाख यूनिट तक बढ़ी मांग

बिजली की सुपर डिमाण्ड ने उड़ाए डिस्कॉम के 'फ्यूज' ! पिछले साल की तुलना में देखे तो एक हजार लाख यूनिट तक बढ़ी मांग

जयपुरः बिजली की सुपर डिमाण्ड ने डिस्कॉम के 'फ्यूज' उड़ाए दिए है. मानसून की बेरूखी के चलते प्रदेशभर में पावर डिमाण्ड जबरदस्त बढ़ी है. पिछले साल की तुलना में देखे तो एक हजार लाख यूनिट तक बिजली मांग बढ़ी. कृषि के साथ साथ गर्मी के चलते घरेलू बिजली की मांग में भी बढ़ोतरी का "इफेक्ट" देखने को मिला है. सितम्बर 2025 से तुलना करे तो एक भी दिन ऐसा नहीं, जब बिजली मांग में कमी आई हो. 

स्थिति ये कि शाम को पीक टाइम पर अनकंट्रोल डिमाण्ड को मैनेज करना चुनौती है. हालांकि, ऊर्जा विभाग की टीम बढ़ती बिजली डिमाण्ड को मैनेज करने में जुटी है. पावर एक्सचेंज के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी उपलब्ध बिजली खरीदी जा रही. लेकिन इसके बावजूद पीक टाइम पर "लोड" कई ब्लॉक में अनकंट्रोल आ रहा. जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में लोगों पर घोषित और अघोषित कटौती की मार है.