विशेष निरोधात्मक अभियान, राजस्थान में 65 लाख रुपए से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त... 60 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

विशेष निरोधात्मक अभियान, राजस्थान में 65 लाख रुपए से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त... 60 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

जयपुरः विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में कार्रवाई की गई है. प्रदेश में 65 लाख रुपए से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त हुई. 15 सितंबर तक विभिन्न कार्रवाई के तहत 185 अभियोग दर्ज की गई. देशी मदिरा एक लाख 62 हजार 940 रुपए लागत की 607 लीटर जब्त की गई.      

भारत निर्मित विदेशी मदिरा 65 लाख 57 हजार 240 रुपए की 6557 लीटर, बीयर 37 हजार 809 रुपए की 182 लीटर, हथकड़ शराब 905 लीटर जब्त की गई. अभियान के तहत 54 हजार 685 लीटर वॉश नष्ट किया गया. अभियान के दौरान 60 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है.