हिंडौनसिटी में बाढ़ से हालात बिगड़ने पर लगभग हजारों परिवार आ गए चपेट में, 35 घंटे में हुआ लगभग 25 करोड़ से अधिक का नुकसान

हिंडौन सिटी : हिंडौनसिटी में बाढ़ से हालात बिगड़ने पर हिंडौन के लगभग हजारों परिवार चपेट में आ गए हैं. 35 घंटे में लगभग 25 करोड़ से अधिक का नुकसान का आकलन किया जा रहा है.

लगभग 3000 से अधिक व्यापारी बाढ़ से पीड़ित हुए हैं. कुछ परिवार तो सड़क पर आने को मजबूर हो गए हैं. प्रशासन की ओर से अभी तक भोजन-पानी एवं दूध की व्यवस्था नहीं हुई है.

पीड़ित परिवारों की मदद के लिए अब RSS और भारत विकास परिषद आगे आया है. समाजसेवी संगठन द्वारा मौके पर पहुंचकर राशन सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है. पीड़ित परिवारों को सामाजिक संगठन भोजन के पैकेट उपलब्ध करा रहे हैं. भोजन के पैकेट के साथ पानी की बोतल, बिस्किट एवं दूध भी उपलब्ध हो रहा है.