अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- क्या यह सरकार विपक्ष की आवाज को पूरी तरह कुचल देना चाहती ?

अशोक गहलोत का बड़ा बयान, कहा- क्या यह सरकार विपक्ष की आवाज को पूरी तरह कुचल देना चाहती ?

जयपुरः अशोक गहलोत ने भाजपा पर निशाना साधा है. कहा कि भाजपा ने '400 पार' सीटें जिताने का आह्वान किया था. लेकिन जनता ने उन्हें बहुमत से दूर 240 सीटों पर ही समेट दिया. आज केंद्र में एनडीए (NDA) गठबंधन की सरकार चल रही. सरकार में फिलहाल कोई खींचतान भी नजर नहीं आती. इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस, शिवसेना और बीजेडी (BJD) जैसे दलों के सांसदों को तोड़कर भाजपा और एनडीए में शामिल करना यह साफ दिखाता.      

युवा पीढ़ी को सोचना होगा कि आखिर इस देश में हो क्या रहा है? आज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है. लेकिन पर्दे के पीछे सांसदों की अनैतिक खरीद-फरोख्त लगातार जारी है. क्या यह सरकार विपक्ष की आवाज को पूरी तरह कुचल देना चाहती है? क्या भारत का महान लोकतंत्र अब दम तोड़ने की कगार पर?