जयपुरः विद्या सम्बल योजना पर अपडेट आया है. एक से अधिक स्कूलों में चयन होने पर अभ्यर्थी को एक स्कूल चुनना होगा. निर्धारित समय में सहमति या ज्वॉइनिंग नहीं देने पर अगला अभ्यर्थी आएगा. पैनल में दूसरे नंबर के अभ्यर्थी को मौका दिया जाएगा. इसके बाद तीसरे नंबर के अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी.
स्कूलों के प्राचार्य चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच करेंगे. नियमानुसार पात्र अभ्यर्थियों को स्कूल स्तर से अस्थायी नियुक्ति मिलेगी. चयन में सेवानिवृत्त व्याख्याताओं को प्राथमिकता देने का प्रावधान है. अस्थायी नियुक्ति शैक्षणिक सत्र की निर्धारित अवधि तक ही रहेगी.