दीपावली पर 4 से 15 नवंबर तक घोषित किया 12 दिन का अवकाश, शिक्षा विभाग के 2 अलग-अलग आदेशों ने स्कूलों में असमंजस

फाइल फोटो

फाइल फोटो

जयपुर: शिक्षा विभाग के 2 अलग-अलग आदेशों ने स्कूलों में असमंजस कर दिया. दीपावली पर 4 से 15 नवंबर तक 12 दिन का अवकाश घोषित किया. 1 से 7 नवंबर तक स्कूलों में क्रिसमस सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक मनाने के निर्देश दिए. 

छुट्टियों के बीच कार्यक्रम आयोजित कराने के आदेश से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई. 30 अक्टूबर को जारी आदेश में सरकारी-निजी स्कूलों को गतिविधियां करने के निर्देश दिए. विद्यार्थियों को अच्छी जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाना है.

सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित होंगी. जबकि शिविरा पंचांग में पहले से ही 4 से 15 नवंबर तक दीपावली अवकाश निर्धारित है. लगातार 12 दिन की छुट्टियों के बाद 16 नवंबर से स्कूल खुलेंगे. ऐसे में बड़ा सवाल जब स्कूल रहेंगे बंद तो 7 नवंबर तक निर्धारित कार्यक्रम कैसे आयोजित होंगे ?

शिक्षा विभाग के 2 अलग-अलग आदेशों ने स्कूलों में असमंजस: 
-दीपावली पर 4 से 15 नवंबर तक घोषित किया 12 दिन का अवकाश
-1 से 7 नवंबर तक स्कूलों में क्रिसमस सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक मनाने के निर्देश
-छुट्टियों के बीच कार्यक्रम आयोजित कराने के आदेश से शिक्षकों की बढ़ी परेशानी
-30 अक्टूबर को जारी आदेश में सरकारी-निजी स्कूलों को गतिविधियां करने के निर्देश
-विद्यार्थियों को अच्छी जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जाना है जागरूक
-सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियां भी होंगी आयोजित
-जबकि शिविरा पंचांग में पहले से ही 4 से 15 नवंबर तक दीपावली अवकाश निर्धारित
-लगातार 12 दिन की छुट्टियों के बाद 16 नवंबर से खुलेंगे स्कूल
-ऐसे में बड़ा सवाल जब स्कूल रहेंगे बंद तो 7 नवंबर तक निर्धारित कार्यक्रम कैसे होंगे आयोजित ?