जयपुर में घी के संदिग्ध कारोबार पर बड़ा शिकंजा, हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स पर की गई कार्रवाई, विभिन्न ब्रांडों के नाम से मिला घी पैक

जयपुर: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत जयपुर में घी के संदिग्ध कारोबार पर बड़ा शिकंजा कसा गया. CMHO जयपुर प्रथम डॉ.रवि शेखावत की टीम ने छापा मारा है.चौमूं के पास जैतपुरा स्थित हिमालय डेयरी प्रोडक्ट्स पर कार्रवाई की गई.

निरीक्षण के दौरान राजस्थान सरस, डेयरी ब्रदर्स, श्री किरण सरस, माटुला (Maatula), चॉइस डेयरी, रघु श्री और गणक सहित विभिन्न ब्रांडों के नाम से पैक घी मिला. घी की पैकिंग 200 ML, 500 ML, 1 लीटर, 2 लीटर, 5 लीटर व 15 लीटर के आकार में पाई गई.

इसके अतिरिक्त अन्य बड़ी पैकिंग के लिए माल को मिलाकर कुल 35 हजार लीटर घी रखा था. टीम ने संदिग्ध मानते हुए घी के नमूने लेकर पूरी फैक्ट्री को सीज कर दिया. निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में घी का फ्लेवर भी मिला,टीम ने फ्लेवर के नमूने भी लेकर जांच शुरू की. टीम ने विभिन्न ब्रांडों की प्रामाणिकता, पैकेजिंग, लेबलिंग और निर्माण संबंधी दस्तावेजों की भी जांच शुरू की.