गोविन्द डोटासरा बोले- भाजपाई सत्ता तानाशाही पर उतर आई, जिन्हें जनता ने वोट देकर चुना... पुलिस और मशीनरी के दम पर झुकाने की कोशिशें की जा रही

गोविन्द डोटासरा बोले- भाजपाई सत्ता तानाशाही पर उतर आई, जिन्हें जनता ने वोट देकर चुना... पुलिस और मशीनरी के दम पर झुकाने की कोशिशें की जा रही

जयपुर: PCC चीफ गोविन्द डोटासरा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्षदों को जबरन उठाने व फर्जी शिकायतों के आधार पर गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे. भाजपा द्वारा कहीं सत्ता का दबाव, कहीं पुलिस की धमकी, तो कहीं लाठी के दम पर लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश का खतरनाक चेहरा सामने आ रहा.    

जिन्हें जनता ने वोट देकर चुना, उन्हें पुलिस और मशीनरी के दम पर झुकाने की कोशिशें की जा रही. भाजपाई सत्ता तानाशाही पर उतर आई. सभी कांग्रेसजन डटे रहें और किसी भी सूरत में लोकतंत्र का अपहरण नहीं होने दें.