जयपुर: नगर निगम जयपुर के मेयर चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सुनील कोठारी को अपना दावेदार बनाया है. प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी ने उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की.
भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनील कोठारी ने नामांकन दाखिल कर दिया. सुनील कोठारी ने नगर निगम मुख्यालय में नामांकन दाखिल किया. भाजपा ने सुनील कोठारी को मेयर प्रत्याशी बनाया. भाजपा महापौर प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया.
सुनील कोठारी ने कहा कि मेरे लिए यह सौभाग्य की बात है. मैं हमेशा जयपुर की जनता के लिए काम करूंगा. हम सभी मिलकर जयपुर के विकास के लिए काम करेंगे.इस मौके पर सांसद मंजू शर्मा, विधायक बालमुकुंदाचार्य, कालीचरण सराफ, रवि नैय्यर, अमित गोयल, अशोक लाहोटी सहित कई नेता मौजूद रहे.
आपको बता दें कोठारी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता है. किसी जमाने में ओम बिरला के साथ भी युवा मोर्चा में पदाधिकारी रहे थे. भाजपा संगठन और विचार परिवार में हमेशा मजबूत सक्रियता रही.
वहीं कांग्रेस से फिलहाल वार्ड 110 से कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मेठी ने नॉमिनेशन फॉर्म लिया है. सुनीता मेठी जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को हराकर जीती थीं. बीजेपी ने पार्षद चुनाव में बहुमत हासिल किया है. ऐसे में कोठारी का जयपुर मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है. हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा 25 सितंबर को होगी.