बीकानेर: मरुधरा की सांस्कृतिक पहचान ऊंट और लोकपरंपराओं को समर्पित कैमल फेस्टिवल 2026 का भव्य आग़ाज 9 जनवरी से होगा. तीन दिवसीय इस उत्सव के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं. फेस्टिवल के दौरान शहर से लेकर धोरों तक विविध रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जो देश-विदेश से आने वाले सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
विगत कई वर्षों से बीकानेर का कैमल फेस्टिवल देसी विदेशी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है समय के साथ कुछ नई चीज़ें जोड़ी भी गई है हालांकि ये भी सही बात है कि अधिक राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते विदेशी सैलानियों की संख्या घटी है. लेकिन बावजूद उसके बीकानेर का कैमल फेस्टिवल टूरिस्ट को आकर्षित करता रहा है इस बार भी कैमरे फ़ेस्टिवल के आगाज़ को लेकर सैलानियों में उत्साह देखा जा रहा है 3 दिन तक चलने वाले इस फ़ेस्टिवल का आग़ाज़ हमारी विरासत कार्यक्रम से होगा जिसमें लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुर की हवेली तक हेरिटेज वॉक होगी. इसके अलावा कैमल से जुड़े कई अट्रैक्शन तो होंगे ही साथ ही साथ प्राइड ऑफ़ बीकानेर में मिस्टर बीकाना, मिस मरवन और ढोला मरवन कॉम्पिटिशन भी होगा आइए डालते हैं 3 दिवसीय कैमल फेस्टिवल के कार्यक्रमों पर एक नजर -
09 जनवरी 2026 - शुक्रवार
समय कार्यक्रम स्थल
08:00 – 10:00 बजे हमारी विरासत – हेरिटेज वॉक लक्ष्मीनाथ मंदिर से रामपुरिया हवेली
11:00 – 02:00 बजे मान-मनुहार जिला उद्योग संघ
02:00 – 06:00 बजे प्राइड ऑफ बीकानेर धरणीधर मैदान
07:00 – 10:00 बजे बीकाना री आवाज धरणीधर मैदान
10 जनवरी 2026 - शनिवार
समय कार्यक्रम स्थल
08:00 – 09:00 बजे करें योग रहें निरोग सांसणोलाव तालाब
09:00 – 02:30 बजे ऊंटा री बातां – ऊँट नृत्य, ऊन कटिंग, ऊँट सजावट, ऊँट दौड़, हॉर्स शो आदि राष्ट्रीय ऊँट अनुसंधान केंद्र / राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र
11:00 – 05:00 बजे ऊंटा रो इतिहास विरासत के साथ डॉ. कर्णी सिंह स्टेडियम
07:00 – 10:00 बजे बेस्ट ऑफ राजस्थान – फोक नाइट डॉ. कर्णी सिंह स्टेडियम
11 जनवरी 2026 - रविवार
समय कार्यक्रम स्थल
09:00 – 01:00 बजे दम-खम – ग्रामीण खेल रायसर सैंड ड्यून्स
01:30 – 06:30 बजे रेत का समंदर – एडवेंचर गतिविधियाँ व डेजर्ट एक्सपीरियंस
रायसर सैंड ड्यून्स 06:00 – 10:00 बजे रंगीला राजस्थान – सांस्कृतिक संध्या / सेलेब्रिटी नाइट / फायर डांस
रायसर सैंड ड्यून्मिस्टर बीकाना में हिस्सा लेने वाले रोबीले कैमल फेस्टिवल को लेकर उत्साहित तो है लेकिन कुछ समस्याओं पर भी ध्यान आकर्षित करते है-
कैमल फ़ेस्टिवल में अन्य आकर्षण के साथ साथ धोरों पर धमाल को लेकर ख़ासा उत्साह रहता है . रायसर सैंड ड्यून्स में ग्रामीण खेलों के साथ दम-खम कार्यक्रम, दोपहर बाद रेत का समंदर थीम पर एडवेंचर गतिविधियां व डेज़र्ट का एक्सपीरियंस बढ़ा देता है . रात्रि में रंगीला राजस्थान सांस्कृतिक संध्या और सेलेब्रिटी नाइट फायर डांस के साथ फेस्टिवल का समापन होगा .आयोजकों के अनुसार कैमल फेस्टिवल न केवल बीकानेर की लोकसंस्कृति, संगीत, नृत्य और खेलों को मंच देता है, बल्कि पर्यटन को भी नई ऊंचाइयां प्रदान करता है. उल्लेखनीय है कि कार्यक्रमों में समय व स्थल में आवश्यकतानुसार परिवर्तन संभव है.
मौसम में गुलाबी ठंडक के बीच कैमल फ़ेस्टिवल का आयोजन थोड़ी गर्माहट लाएगा वही देशी विदेशी सैलानियों के लिए कैमल और डेजर्ट एक अट्रैक्शन रहता है.