राजधानी में एक और हिट एंड रन का मामला आया सामने, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर

राजधानी में एक और हिट एंड रन का मामला आया सामने, तेज रफ्तार पिकअप ने मारी बाइक को टक्कर

जयपुरः राजधानी में एक और हिट एंड रन का मामला सामने आया है. कालवाड़ रोड पचार के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार छत्रपाल मीणा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई. 

वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया. मृतक के बेटे अंशु कुमार ने  कालवाड़ थाने में मामला दर्ज कराया है. अब मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.