माफिया अतीक अहमद के बेटे का पोस्टमार्टम, कसारी-मसारी कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार

माफिया अतीक अहमद के बेटे का पोस्टमार्टम, कसारी-मसारी कब्रिस्तान में होगा अंतिम संस्कार

झांसी: माफिया अतीक अहमद के बेटे का पोस्टमार्टम हो रहा है. सबसे छोटे बेटे अबान अहमद और उसके दोस्त सोनू का पोस्टमार्टम हो रहा है. अबान और सोनू का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. 3 डॉक्टर्स का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है. 

पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हो रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव प्रयागराज ले जाए जाएंगे. कसारी-मसारी कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार होगा. तीनों घायलों को भी साथ ले जाने की तैयारी है. घायलों का प्रयागराज में ही इलाज होगा.

बता दें कि अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान अहमद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है. झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में यह हादसा हुआ. जानकारी के अनुसार, हाईवे पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 

झांसी के SSP ने बताया कि मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत तेज रफ्तार कार के डिवाइडर से टकराने के बाद हो गई. इस हादसे में उसके दोस्त सोनू की भी जान चली गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया .