प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत में, सर्टिफिकेट से रोजगार नहीं मिल रहा

प्रयागराजः प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रयागराज के केपी इंटर कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जहां राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए कहा कि ये शहर मेरे परिवार का है. यहां की यूनिवर्सिटी बेस्ट है. दर्द, डेटा, दौलत की बात करूंगा.     

हर नागरिक भारत की शक्ति है. दुनिया में सबसे ज्यादा युवा भारत में हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा डेटा भारत में हैं. सिस्टम ने चक्रव्यूह में फंसा रखा है. परिवारों से शिक्षा पर पैसा छीना जाता है. इन सर्टिफिकेट का कोई मतलब नहीं. सर्टिफिकेट से रोजगार नहीं मिल रहा. बड़ी कंपनियों को डेटा दिया जा रहा है. ये रील बनाना 21वीं सदी का नशा है.