उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम पोषण योजना के अंतर्गत प्रदेश भर के बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित स्कूलों के रसोइयों के मानदेय वृद्धि की गई है. रक्षा बंधन से पहले 3 लाख 53 हजार रसोइयों के 4 नईं योजनाएं आपके लिए घोषित हो रही. मानदेय वृद्धि,2लाख रु की दुर्घटना सहायता, प्रति वर्ष 5 लाख रुपए का कैश लेस इलाज,साड़ी के लिए 1 हजार रुपए मिलेगा.
एक साथ रक्षाबंधन से पहले उपहार दिया. 2017 से पहले रसोइयों को 1 हजार रु कभी मिलता था कभी नहीं मिलता था. पीएम मोदी जी ने 55 करोड़ लोगों के जनधन एकाउंट खोल दिया है. सपाई कांग्रेसी डकैती डालते थे. उसको रोकने के लिए डीबीटी के माध्यम से सीधा खाते में जा रही है. आज आपका मानदेय 3 हजार रु किया जा रहा है. अभी तक सामाजिक सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं थी.
घटना दुर्घटना आपदा बीमारी आ जाये मृत्यु जो जाए. परिवार असहाय हो जाता था. कोई पूछने वाला नहीं था आपका एकाउंट आपका sbi में खुलवाएंगे. घटना दुर्घटना को जाए तो बैंक 2 लाख रुपए की सहायता देंगी. पहले नहीं मिलता था पहले कोई बीमार हो जाए. एक बच्चे को बचपन को स्वस्थ बनाने का अभियान भी है.आप देश के बचपन को स्वस्थ बना रहे.