जयपुर: फर्स्ट इंडिया की ओर से हेल्थ फर्स्ट कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. होटल क्लार्क आमेर में कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है. फर्स्ट इंडिया न्यूज के CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने संबोधन में कहा कि दो बेहद महत्वपूर्ण पैनल डिसक्शन आज यहां आयोजित किए. डिसक्शन में कई बड़ी बातें सामने आई जिन्हें हम विभाग तक पहुंचाएंगे. राजस्थान में मेडिकल और हेल्थ बहुत ही प्रासंगिक है. कोरोना के बाद ये विभाग बहुत मजबूत हो गया है.
राजस्थान में 43 मेडिकल कॉलेज और 15 डेंटल कॉलेज है, जो बहुत बड़ी बात है. राजस्थान कई क्षेत्रों में आज देश में अपना नाम पटल पर रख चुका है. राजस्थान में अब सेफ प्रसव 95 प्रतिशत तक पहुंच चुका है. 5 साल के बच्चों की पहले बहुत मौत होती थी लेकिन अब वो बहुत कम हो गई है. विकसित राजस्थान का विजन अब 2047 सामने आ गया है. राजस्थान एक अग्रणी राज्य है जहां अभी औसत आयु 70 है. लेकिन विजन 2047 में इसे 77 बनाने की ओर कार्य किया जा रहा है. आयुर्वेद भी बहुत महत्वपूर्ण विभाग है. आयुर्वेद बजट का 450 करोड़ रुपए अकेले राजस्थान को मिला. मेडिकल टूरिज्म में भी आयुर्वेद का बड़ा रोल है.
इससे पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज के CEO एंड मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर कॉन्क्लेव में मौजूद हैं.कॉन्क्लेव में चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, सचिव अम्बरीष कुमार, IAS टी.शुभमंगला, शाहीन अली, पुखराज सैन, SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी, डॉ. रवि प्रकाश शर्मा, नरेश गोयल, SMS अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी, डॉ. गौतम भंसाली सहित चिकित्सा सेवा से जुड़े लोग मौजूद है.
फर्स्ट इंडिया की ओर से हेल्थ फर्स्ट कॉन्क्लेव का आयोजन में कंट्रीब्यूशन ऑफ प्राइवेट हॉस्पिटल्स सेक्टर ऑफ राजस्थान विषय पर पैनल डिस्कशन हो रहा है. पैनल डिस्कशन में नामचीन डॉक्टर शेयर अपना अनुभव कर रहे है. कार्यक्रम में फर्स्ट इंडिया न्यूज के CEO और मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा मौजूद हैं.