जयपुर: राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट-2026 में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ राजस्थान का नहीं है. राजस्थान-मध्य प्रदेश के साझा भविष्य का प्रतीक है. भविष्य की संभावनाओं को समझने में राजस्थान अग्रणी है. मारवाड़ी वही होता है जो आपदा में अवसर निकाल ले.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि प्रतिस्पर्धा साथ लेकर चलने वाली होनी चाहिए, गिराने वाली नहीं है. विक्रमादित्य और महाभारत काल को स्वर्णिम युग बताया. पीएम मोदी के नेतृत्व में देश फिर स्वर्णिम काल की ओर है. 40 साल पहले वर्ल्ड बैंक के जरिए देशों पर कब्जे की कोशिश की. रूस के टूटने का उदाहरण देकर लोकतंत्र की दुहाई देने वालों पर सवाल है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि राजस्थान पर भगवान की कृपा है. मोतीडूंगरी और गोविंददेव जी की विशेष कृपा है. राजस्थान चुनौतियों से निकलना जानता है. हमारा चीता कब उछलकर राजस्थान आ जाता है पता ही नहीं चलता है. हमें चीता को फिर पकड़कर ले जाना पड़ता है.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले 25 साल से राजस्थान के साथ झगड़ा चल रहा है कि इनको 5 प्रतिशत पानी क्यों दें? पानी नहीं देना चाहिए, कोई बोल रहा है देना चाहिए. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि हम सरकार में आए, मैंने भजनलाल जी से बात की.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भजनलाल शर्मा ने कहा, पानी को लेकर और उद्योग आदि के लिए दिक्कत है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पानी मिल जाएगा तो राजस्थान का भविष्य भी अच्छा हो जाएगा. हमने कहा, 5 प्रतिशत नहीं, हम तो 7 प्रतिशत भी दे देंगे. राजस्थान पाकिस्तान थोड़ी है राजस्थान भी हमारा ही प्रदेश है.