चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ में शादी की खुशियां मातम में बदल गई. सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है. उदयपुर से चित्तौड़ लौटते समय कार और ट्रेलर में टक्कर हुई. कार डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में पहुंच गई.
तेज रफ्तार और अचानक आए मवेशी हादसे की वजह बने. मृतकों में पति पत्नी बुजुर्ग महिला और बुजुर्ग पुरुष शामिल है. एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से हर कोई स्तब्ध है.
हादसे में 8 साल का बच्चा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है. नरधारी क्षेत्र को फिर से हादसों का हॉटस्पॉट बताया जा रहा है.
शादी की खुशियां मातम में बदली चित्तौड़गढ़ में चार की मौत
-उदयपुर से चित्तौड़ लौटते समय कार और ट्रेलर में टक्कर
-डिवाइडर कूदकर दूसरी लेन में पहुंची कार
-तेज रफ्तार और अचानक आए मवेशी बने हादसे की वजह
-मृतकों में पति पत्नी बुजुर्ग महिला और बुजुर्ग पुरुष शामिल
-एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से हर कोई स्तब्ध
-हादसे में 8 साल का बच्चा घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती
-पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की
-नरधारी क्षेत्र को फिर से हादसों का हॉटस्पॉट बताया जा रहा