कोटा : रामगंजमंडी में आचार्य पं. धीरेन्द्र शास्त्री की राम कथा का आयोजन हो रहा है. राम कथा को सुनने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे हैं. इस अवसर पर सीएम ने कहा कि जहां बागेश्वर सरकार पहुंच जाते हैं वो भूमि पुण्य भूमि बन जाती हैं. धीरेन्द्र शास्त्री जी ने करोड़ों लोगों के दिल में धर्म का दीपक जलाया हैं.
धीरेन्द्र शास्त्री धर्म ध्वजा लेकर चल रहे हैं. वह स्पष्टवक्ता हैं. 'हम तो नदी, पहाड़ों, वृक्षों और गौ, गंगा की पूजा करते हैं क्योंकि हमारी संस्कृति में इनका महत्व है. हमारे धर्म और महापुरुषों के बारे में ज्ञान होना बहुत जरुरी है. हमारे लोकसभा अध्यक्ष जी संसद में भी सनातन की मर्यादा रखते हैं. हमारे प्रधानमंत्रीजी ने की जिस राम राज्य की परिकल्पना की है. इस धर्म ध्वजा से इसे साकार करेंगे. जब हनुमानजी का आशीर्वाद मिल जाता हैं तो सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं.
वहीं इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मैं मेरे संसदीय क्षेत्र में सिर झुकाकर बागेश्वर धाम को नमन करता हूं. देश ही नहीं दुनिया में भारतीय संस्कृति के दूत की भूमिका में बागेश्वर बाबा हैं. इस दौरान बिरला ने बालाजी महाराज, जय-जय सियाराम के जयकारे लगाए. बता दें बाबा बागेश्वर कि कोटा के रामगजमंडी में श्री राम कथा और गौ महोत्सव कर रहे हैं.