निवर्तमान सरपंचों का प्रदेशस्तरीय अधिवेशन : सीएम भजनलाल शर्मा बोले- सरपंचों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम दिन रात काम कर रहे

निवर्तमान सरपंचों का प्रदेशस्तरीय अधिवेशन : सीएम भजनलाल शर्मा बोले- सरपंचों की समस्याओं के निराकरण के लिए हम दिन रात काम कर रहे

जयपुर : निवर्तमान सरपंचों का प्रदेशस्तरीय अधिवेशन में सीएम भजनलाल शर्मा ने शिरकत की. यह कार्यक्रम वीबी जी राम जी लागू करने पर सरपंच संघ की ओर से  आयोजित किया गया.इस अवसर पर सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी तीसरी आवश्यकता थी युवाओं को कैसे रोजगार मिले. कैसे पेपर लीक से युवाओं को निजात मिले इसका हमने रोडमैप बनाया है.

जब से हमारी सरकार आई है तब से लेकर अब तक एक भी पेपर लीक नहीं हो रहा है. और इस साल हमने युवाओं के भर्ती का कैलेंडर जारी किया है. 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी किया है. अभी भी हमने युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र दिया है. अब फिर से पीएम मोदी के आने का कार्यक्रम है और 21 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे.

पंचायत राज में काम करने का आनंद ही कुछ और है:
सरपंचों की समस्याओं के निराकरण के लिए दिन रात काम कर रहे हैं. अभी मनरेगा सामग्री मद से 850 करोड़ केंद्र सरकार से दिलवाए हैं. अभी और पैसा ग्राम पंचायतों को मिलेगा. रुका हुआ फंड जल्द से जल्द जारी किया जाएगा. पंचायत राज में काम करने का आनंद ही कुछ और है. दिल्ली और जयपुर में बैठकर कोई भी नीति और योजना बना सकता है.  लेकिन उन योजनाओं को आप ही धरातल पर उतारते हैं.

VB G Ram G में 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान किया गया है:
VB G Ram G में 125 दिनों के रोजगार का प्रावधान किया गया है.  फसल के समय में खेतों में काम करने के लिए मजदूर नहीं मिलते थे. इस समस्या से अब परेशान थे लेकिन अब केंद्र सरकार ने इसमें बदलाव किया है. हमारी सरकार ने पंचायत राज को मजबूत करने में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. पहले नगर निगम और ग्राम पंचायत को बनाने का कोई आधार नहीं था.

ग्राम उत्थान शिविर पूरे राजस्थान में चल रहे:
लेकिन हमने नीति बनाई किसी आधार पर ग्राम पंचायत बनेगी किस आधार पर निगम बनेगी, कांग्रेस शक्ल देखकर काम करती थी लेकिन हम पूरे राजस्थान के लिए काम करते हैं. हमने लगातार जनप्रतिनिधियों का मानदेय बढ़ाया है. ग्राम उत्थान शिविर पूरे राजस्थान में चल रहे हैं. उसमें सरपंचों की भूमिका कितनी है. जब आपके जरिए गांव में सभी सुविधाएं मिलेगी तो कौन शहर में आएगा. 

कांग्रेस के पांच साल में जो हुआ उससे ज्यादा हमने 2 साल में कर दिया:
कौन अपने गांव में बड़े से घर को छोड़ कर शहर में छोटे से हिस्से में रहने आएगा'. सरपंचों के लिए पेपर बनाया है. सभी सरपंचों को ये दिया जाए. ये पेपर दो साल बनाम 5 साल बनाया है.  कांग्रेस के पांच साल में जो हुआ उससे ज्यादा हमने 2 साल में कर दिया है. सभी विभागों में 2 साल में बेहतर काम हुआ है.